MP में आदिवासी वोटों की गोलबंदी में जुटी कांग्रेस, विक्रांत भूरिया अगुआ बन निकाल रहे सम्मान यात्रा

MP में इन दिनों आदिवासियों को लेकर सियासत का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां आदिवासियों का कितना भला कौन सी पार्टी करेगी, यह देखने वाली बात होगी। लेकिन फिलहाल आदिवासी समुदाय से आने वाले युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया प्रदेश भर में आदिवासी सम्मान यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं, जहां भूरिया के नेतृत्व में आदिवासी सम्मान यात्रा रफ्तार पकड़ रही है।

प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच रही आदिवासी सम्मान यात्रा के तहत डॉ. विक्रांत भूरिया आदिवासी समाजजनों से वार्तालाप कर रहे हैं, तो वहीं आदिवासी समाजजनों की समस्या सुनने के साथ ही उनका समाधान करने की भी कोशिश कर रहे हैं।

Indore

लगातार आगे बढ़ रही यात्रा

सियासत के जानकारों की माने तो युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया इस यात्रा के मद्देनजर आदिवासी समाज जनों की समस्या सुन रहे हैं, जहां इस यात्रा का उद्देश्य चुनाव और सियासत से जुड़ा हुआ है। इस यात्रा के तहत कांग्रेस आदिवासियों तक पहुंच रही है, और आदिवासियों का विश्वास जीतने की पुरजोर कोशिश कर रही है। बहरहाल, इस यात्रा का कितना प्रभाव आदिवासियों पर पड़ता है, यह तो आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन वर्तमान में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से निकल रही आदिवासी सम्मान यात्रा में युवाओं की बड़ी संख्या देखी जा रही है।

पेशे से डॉक्टर हैं विक्रांत भूरिया

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया पेशे से डॉक्टर हैं। 2018 से विक्रांत सक्रिय राजनीति में एक्टिव हुए और विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें झाबुआ विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें अपने पहले ही चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन विक्रांत के पिता के लंबे राजनीतिक अनुभव और आदिवासी वोट बैंक पर मजबूत पकड़ के चलते अब उन्हें कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारियां मिली है। डॉ. विक्रांत भूरिया लगातार आदिवासी हितों के लिए काम करते नजर आते हैं, जहां आदिवासी युवाओं के लिए विक्रांत भूरिया लगातार अलग-अलग अभियान भी चलाते हैं। हाल ही में डॉ. विक्रांत भूरिया प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आदिवासी स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे हैं।

ये भी पढ़े- Swachh Survekshan 2023 की तैयारी, सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग का खास प्लान तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+