Swachh Survekshan 2023 की तैयारी, सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग का खास प्लान तैयार
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देशन में स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल द्वारा आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 को दृष्टिगत रखते हुए, लगातार झोनवार सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते हुए, सर्वेक्षण की गाइड लाईन अनुसार व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के संबंध में क्षेत्रीय पार्षद व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जा रहे है।
इसी क्रम में स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल द्वारा आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण के क्रम में झोन क्रमांक 04 संगम नगर में क्षेत्रीय पार्षदो के साथ मुख्य स्वास्यि अधिकारी, सीएसआई, सहायक सीएसआई व दरोगा के साथ सफाई व्यवस्था की बैठक ली गई। बैठक के दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान शासन निर्देशानुसार गाइड लाईन अनुसार किये जाने वाले कार्यो को करने के साथ ही सफाई व्यवस्थाऐं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

स्वच्छता में नंबर 1 इंदौर
इंदौर कई मामलों में नंबर वन है, स्वच्छता में लगातार पांच बार नंबर वन आने वाले शहर इंदौर ने साल 2022 में भी नंबर वन का स्थान हासिल किया है, जहां देश में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को एक बार फिर प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी के साथ-साथ इंदौर ने स्वच्छता और अलग-अलग क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की है, जिसमें इंदौर में कचरे से बायो सीएनजी गैस बनाने का ना सिर्फ प्लांट स्थापित किया, बल्कि उस प्लांट से निकलने वाली गैस से बसें भी चलाई।
स्वच्छता मैनेजमेंट देखने आ रहे लोग
स्वच्छता में छठी बार नंबर वन इंदौर शहर की स्वच्छता एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को देखने के लिए देश के विभिन्न प्रदेश और शहर के जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी आ रहे है। इसी क्रम में भारतीय प्रबंधन संस्थान के अन्वेंशण आईआईएम इंदौर के लिए अनुकुलित प्रबंधन विकास कार्यक्रम के तहत देश के 18 से अधिक राज्यों के निगम आयुक्त व सीएमओ ने इंदौर के सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट के तहत शहर के विभिन्न स्थानो का अवलोकन किया तथा इंदौर के सफाई व्यवस्था की की प्रशंसा।
ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर में हुई समरसता यात्रा की एंट्री, जमकर हुआ स्वागत-सत्कार












Click it and Unblock the Notifications