Indore news: स्वच्छता के बाद अब पर्यावरण संरक्षण में नंबर 1 बनेगा इंदौर, शुरू हुआ वृक्षारोपण महाअभियान
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा पर्यावरण संरक्षण तथा प्राकृतिक परिवेश के प्रति संवेदनशीलता को अभिव्यक्त करते हुए वन महोत्सव कार्यक्रम तथा पर्यावरण मित्र अभियान का अपोलो डीबी सीटी में पौधारोपण कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा इंदौर संभाग के प्रभारी राघवेंद्र गौतम, क्षेत्रीय पार्षद सुरेश कुरवाडे, एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं अन्य अतिथियों द्वारा हर घर हरियाली थीम पर पर्यावरण मित्र अभियान का प्रारंभ करते हुए पौधारोपण किया गया, आज अभियान के तहत नगर निगम एवं रोटरी क्लब द्वारा अपोलो डीबी सिटी एवं शहर की विभिन्न स्थानों पर 1000 से अधिक पौधारोपण किया गया।

महापौर ने कही ये बात
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के तहत पर्यावरण मित्र अभियान के अंतर्गत शहर में 1 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में मनाए जाने वाले वन महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर यह कार्य प्रारंभ किया गया है हम सभी वृक्षारोपण का संकल्प लेकर हमारे शहर तथा पृथ्वी माता को और अधिक हरा-भरा बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। इन दिनों प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में वृक्षारोपण अभियान जारी है, जहां इस अभियान के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर वृक्षारोपण किए जा रहे हैं, तो वहीं शहर को पर्यावरण में नंबर वन बनाने का संकल्प भी लिया जा रहा।
कुछ ऐसा है वृक्षारोपण अभियान
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत अलग-अलग कॉलोनियों और स्थानों पर वृक्षारोपण किया जा रहा है, जहां स्वच्छता के बाद अब इंदौर पर्यावरण के मामले में भी नंबर वन बनने की तैयारी में जुटा हुआ नजर आ रहा है। वहीं आने वाले दिनों में भी इसी तरह का अभियान शहर की कॉलोनी और स्थानों पर चलाया जाएगा, जहां वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा। वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत अलग-अलग तरह के पौधों को रोपित किया जा रहा है।
ये भी पढ़े- Indore में हुआ PM Modi के कार्यक्रम का प्रसारण, हितग्राहियों को वितरित किए गए आयुष्मान कार्ड












Click it and Unblock the Notifications