Indore में विश्व जल दिवस पर अनूठी पहल, वृक्षारोपण कर नागरिकों को दिलाई गई ये शपथ

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की पहल पर विश्व जल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

indore

Recommended Video

      इंदौर: सौ करोड़ की लागत से बनेगा एयरपोर्ट, हूआ भूमि पूजन

      प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की पहल पर इंदौर में विश्व जल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रेसीडेंसी परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति रेणु जैन, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, पूर्व विधायक राजेश सोनकर, जनक पलटा, डॉ. निशांत खरे, सुशील दोषी, मीररंजन नेगी, सुरेश कुरवाड़े, मनोज मिश्रा, योगेश गेंदर, अन्ना महाराज सहित अन्य जनप्रतिनिधि विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

      पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा

      कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि, जल के बगेर जीवन नहीं है। जल है तो जीवन है। जल बचाना वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। हमें पानी की प्रत्येक बुंद को बचाना होगा। जल संरक्षण के लिये जागरूकता लाना होगी। जल संरक्षण और संवर्धन के लिये सबको मिलकर कार्य करना होंगे। उन्होंने कहा कि इंदौर में जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए है। पिछले वर्षों में यहां बड़ी संख्या में नए तालाब बने है। वॉटर रिचार्जिंग के उल्लेखनीय कार्य भी किये गये है। उन्होंने कहा कि, जिले में तालाबों का संरक्षण भी बेहतर तरिके से हो रहा है। पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार भी किया जा रहा है।

      वृक्षारोपण भी किया गया

      जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने नागरिकों से अपील कि है कि वे जल की प्रत्येक बुंद को सहजे और उसे बचाये। जल का जीवन में बड़ा महत्व है। हम जल की महत्ता को समझे। जल है तो कल है। कल के भविष्य को सुरक्षित करने के लिये हर हाल में जल को बचाना ही होगा। आज हम जल के प्रति सचेत नहीं हुए, तो भविष्य में प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। श्री सिलावट ने कहा कि राज्य सरकार जल संरक्षण और संवर्धन के प्रति कृत संकल्पित है। राज्य सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाकर जल संरक्षण के लिये विशेष कार्य किये जा रहे है। कार्यक्रम में नागरिकों को जल की प्रत्येक बुंद को बचाने, जल संरचनाओं को प्रदूषित नहीं करने, जल प्रदूषण रोकने, जल संरक्षण और संवर्धन तथा प्रबंधन के उपायो में सार्थक सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

      ये भी पढ़े- MP: Ladli bahna yojna को लेकर मुस्लिम महिलाओं में उत्साह, CM Shivraj का जताया आभार

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+