MP: Ladli behna yojana को लेकर मुस्लिम महिलाओं में उत्साह, CM Shivraj का जताया आभार
लाडली बहना योजना को लेकर महिलाओं में उत्साह नजर आ रहा है, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ पाने के लिए मुस्लिम महिलाएं भी कतार में नजर आ रही हैं।

मध्यप्रदेश में इन दिनों लाडली बहना योजना को लेकर महिलाओं में उत्साह नजर आ रहा है, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए उत्साहित नजर आ रही हैं, और फॉर्म भर्ती दिखाई दे रहे हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं फॉर्म भरने सेंटर पहुंच रही हैं, जिसके परिणाम स्वरूप सेंटर्स पर भीड़ दिखाई दे रही है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5 मार्च से शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ पाने के लिए मुस्लिम महिलाएं भी कतार में नजर आ रही हैं।

सरकार पर बढ़ा विश्वास
सशक्त नारी, सशक्त परिवार नारे के साथ शुरू हुई योजना की प्रदेश भर में चर्चा हो रही है। प्रदेशभर में इस योजना का लाभ पाने के लिए मुस्लिम महिलाएं उत्साहित है, और लाड़ली बहना योजना की शुरूआत करने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान का गुणगान करने के साथ-साथ धन्यवाद कर रही हैं। प्रदेश के जबलपुर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में पार्षदों ने कार्यालय में इस योजना को लेकर एक शिविर का आयोजन किया, जहां पर लंबी-लंबी लाइन लगाकर लाडली बहनों ने समग्र पोर्टल में अपना आधार ई-केवायसी वेरिफाई कराकर लाडली बहना योजना का फार्म भरा।

इंदौर में भी यही हाल
संस्कारधानी जबलपुर के अलावा प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर और राजधानी भोपाल में भी इसी तरह की स्थिति दिखाई दे रही है, जहां मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में महिलाएं लाडली बहन योजना के लिए फॉर्म भर्ती नजर आ रहे हैं। इस दौरान कार्यालयों पर बड़ी संख्या में महिलाएं फॉर्म भरने के लिए पहुंच रही हैं, जिसके चलते कार्यालयों पर भारी भीड़ नजर आ रही है। लाडली बहन योजना का फॉर्म भरने के लिए पहुंच रही महिलाएं इस योजना की जमकर सराहना करती नजर आ रही हैं। साथ ही वे इस योजना के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी आभार व्यक्त कर रही हैं।

ऐसी है लाडली बहन योजना
मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने लाडली बहन योजना को लागू किया है, जिसके तहत महिलाओं को 1 हजार रुपए प्रतिमाह की राशि सहायता स्वरूप प्रदान की जाएगी। इस योजना के लिए फार्म भरने शुरू कर दिए गए हैं। मध्यप्रदेश में इससे पहले भी महिलाओं और बेटियों के लिए विभिन्न योजनाएं जारी हैं, जिनमें लाडली लक्ष्मी योजना समेत अन्य योजनाएं शामिल हैं। वहीं अब प्रदेश में लाडली बहन योजना को लागू किया गया है।
ये भी पढ़े- Indore बनाएगा अनूठा रिकॉर्ड, एक साथ 51 हजार लोग 4 बार करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ












Click it and Unblock the Notifications