पिता को LIVE पिटते देख अमेरिका में बैठे बेटे ने गूगल पर नंबर सर्च कर भेजी इंदौर पुलिस, VIDEO
इंदौर, 19 मार्च। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बुजुर्ग से मारपीट और फिर अमेरिका में बैठे उसके बेटे द्वारा मौके पर पुलिस को भेजने का मामला सामने आया है। घटना इंदौर के जूनी इलाके की है। यहां पर 63 वर्षीय कैलाशचंद्र पारिक ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते हैं।

गुरुवार रात करीब दो बजे कैलाशचंद्र अपने ऑफिस के बाहर बैठे थे। इस दौरान वे अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले अपने बेटे अंकित से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। इस दौरान पवन पुत्र चांदमल पारिक वहां पहुंचा।
वह उनसे बहस करने लगा। विवाद बढ़ा और उसने कैलाश से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर कैलाश के कर्मचारी उन्हें बचाने पहुंचे, लेकिन आरोपी मानने को तैयार नहीं था। उसने कुर्सी उठाकर कैलाश को मारने की भी कोशिश की।
दूसरी ओर, कैलाश का बेटा अंकित यह सब वीडियो कॉल पर लाइव देख रहा था। उसने पिता को लाइव पिटते देखा तो गूगल पर इंदौर पुलिस का नंबर सर्च किया। नंबर मिलते ही उसने पुलिस से संपर्क किया। सूचना मिलने के कुछ देर बाद पुलिस कैलाश की मदद के लिए पहुंच गई, लेकिन, तब तक आरोपी वहां से भाग चुका था।












Click it and Unblock the Notifications