Ratlam में लगने जा रहा रोजगार मेला, बेरोजगारों का अपना होगा पूरा

मध्यप्पदेश के रतलाम में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन आगमी 28 अप्रैल को शासकीय आई.टी.आई सैलाना रोड रतलाम में रखा गया है।

indore

मध्यप्रदेश के रतलाम में रोजगार को लेकर अलग-अलग पहल की जा रही है, जहां इसी के अंतर्गत जल्द ही रतलाम जिले में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे. जिला प्रशासन रतलाम एवं रोजगार कार्यालय द्वारा जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन आगमी 28 अप्रैल को शासकीय आई.टी.आई सैलाना रोड रतलाम में रखा गया है। जिसमें 15 से 20 निजी क्षेत्र की कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा नियमित पदों पर भर्ती की जावेगी। रोजगार मेले में ख्याति प्राप्त कंपनीयों द्वारा मशीन आपरेटर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्स आफिसर, ट्रेनी, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, सेल्स रिलेशनशीप मैनेजर, बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव, काल सेंटर एग्जीक्यूटिव, प्रोडक्शन डिपार्टमेंट, हेल्पर, लाइन सुपरवाईजर, काउंसलर, प्रिंसिपल, स्कूल इंचार्ज, टीचर, टेक्नीशियन, ड्राईवर आदि अनेक पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

ये रहेगी शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता 5 वीं उत्तीर्ण से स्नातक, आयु 18 से 45 वर्ष तक। इच्छुक आवेदक 28 अप्रैल 2023 को समय प्रातः 10.00 बजे से शाम 4-00 बजे तक शासकीय आई.टी.आई, सैलाना रोड रतलाम में अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, 2 पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित होए। कुल मिलाकर देखा जाए तो मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में इन दिनों रोजगार मेले लगने का सिलसिला जारी है चाहा रोजगार मेलों के अंतर्गत युवाओं को रोजगार प्रदान किए जा रहे हैं।

रोजगार को लेकर सराहनीय पहल

मध्यप्रदेश में लगातार रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं, बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है।

ये भी पढ़े- Indore news: बेकलेन में कचरा फैंकने वाले सुधर जाएं, नगर निगम ने लगाया तगड़ा स्पॉट फाईन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+