Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लाड़ली बहनों से बंधवाई राखी, दिया ये खास वचन
रक्षाबंधन से पहले प्रदेशभर में लाड़ली बहनाओं के लिए आयोजित हो रहे सम्मान समारोह से जुड़ा कार्यक्रम इंदौर की राऊ विधानसभा में आयोजित किया गया, जिसमें शामिल हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देने के साथ ही लाड़ली बहनों से राखी बंधवाई है।
राऊ विधानसभा में आयोजित हुए कार्यक्रम में लाड़ली बहनों की बड़ी संख्या शामिल हुई, जहां मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक मधु वर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, एमआईसी मेंबर अभिषेक बबलू शर्मा ने लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देने के साथ ही उनसे रक्षासूत्र बंधवाया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आगे भी इसी तरह से लाड़ली बहनों को सौगात देने की बात कही है। आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई लाड़ली बहनें रक्षाबंधन का तोहफा पाकर खुश नजर आ रही थीं, जहां लाड़ली बहनों से इसके लिए मोहन सरकार का आभार जताया है। देखा जाए तो रक्षाबंधन से पहले प्रदेशभर में लाड़ली बहनाओं के लिए आयोजित हो रहे सम्मान समारोह से जुड़ा कार्यक्रम इंदौर की राऊ विधानसभा में आयोजित किया गया, जिसमें शामिल हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देने के साथ ही लाड़ली बहनों से राखी बंधवाई है।
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के विजयपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक लाड़ली बहन के खाते में योजना के तहत 1250 और रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप 250 अंतरित किए गए हैं। इस तरह 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को 1897 करोड़ की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण हुआ है। इसके साथ ही ₹450 में गैस सिलेंडर रीफिल योजना अंतर्गत भी बहनों के खाते में राशि अंतरित की गई है।
इस कार्यक्रम में शामिल हुए CM डॉ. मोहन यादव का अलग अंदाज देखने मिला है, जहां CM डॉ. मोहन यादव ने बनेठी घुमाकर करतब दिखाए। इस दौरान जिसने भी CM डॉ. मोहन यादव का करतब देखा, वह देखता ही रह गया। सीएम मोहन यादव ने 158 करोड़ के विकास कार्यों का डिजिटल लोकार्पण व 186 करोड़ के विकास कार्यों का डिजिटल शिलान्यास किया।
ये भी पढ़े- CM डॉ. मोहन यादव का अलग अंदाज, दोनों हाथों से बनेठी घुमाकर करतब दिखाया, Video












Click it and Unblock the Notifications