Mhow में आदमखोर बाघ की दहशत, वन विभाग की पकड़ से क्यों है दूर, जानिए?
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास महू में आदमखोर बाघ की दहशत बढ़ती चली जा रही है, जहां महू के पास मलेंडी में पिछले दिनों बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। वहीं अब तक वन विभाग की टीम बाघ को रेस्क्यू करने में नाकामयाब नजर आ रही है।
जिस जंगल में बाग का मूवमेंट होता नजर आ रहा है, उस जंगल के आसपास लगभग 2 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। यही कारण है कि, अब इन लोगों को बाघ की दहशत डरा रही है। उधर, डीएफओ ने बाग के द्वारा बुजुर्ग के शिकार करने की सूचना मुख्य वनरक्षक को दी है, जहां इसके बाद अब जल्द ही बाघ को रेस्क्यू करने की योजना बनेगी

बुजुर्ग का किया था शिकार
महू में वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी की वन परिक्षेत्र महू अंतर्गत वन्यप्राणी द्वारा एक व्यक्ति को मार दिया गया है पर त्वरित वन परिक्षेत्र महू, रेस्क्युदल, उप वन मंडलाधिकारी, महू, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महू एवं वन मंडलाधिकारी, वन मंडल, इंदौर घटना स्थल पर पहुंचे। वन मंडलाधिकारी नरेन्द्र पंडवा ने बताया है कि, मौका स्थल पर जानकारी प्राप्त हुई की मृतक सुन्दरलाल पिता गंगाराम उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम मलेंडी को वन्यप्राणी द्वारा मार दिया गया है। मौका स्थल पर मृतक के पुत्र द्वारा बतलाया गया कि उसके पिता मौका स्थल पर प्रात 8 से 8:30 बजे लगभग मवेशी चराने जंगल गये थे। घटना वन परिक्षेत्र महूँ की वीट मलेंडी के कक्ष क्रमांक-91 में लगभग 1 कि.मी. अंदर की ओर संघन वन क्षेत्र में घटित हुई है।
लगातार बढ़ रही एक्टिविटी
वन मंडलाधिकारी, इंदौर द्वारा अवगत कराया गया कि, जब से इस क्षेत्र में टाइगर मूवमेंट पुष्टि हुई है, तब से सतत वन परिक्षेत्र महू का अमला सतत क्षेत्र में निगरानी एवं सर्च कर रहा है तथा बाघ को पकड़ने का प्रयास कर रहा है। वन परिक्षेत्र महू की सहायता हेतु रालामंडल के रेस्क्यू दल को लगाया गया है, जिनके द्वारा दिनराल निगरानी एवं सर्च कर बाघ को पड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बाघ को पकड़ने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे है। इसके साथ ही आपात स्थिति हेतु वन परिसर इंदौर में कॉल सेंटर की स्थापना की गई है, जिसमें सूचना प्राप्त होते ही कार्रवाई की जा रही है, किंतु अभी तक बाघ को रेस्क्यू करने के प्रयास के पश्चात भी सफलता हाथ नहीं लगी है।
ये भी पढ़े- Mhow में जंगली जानवर ने बुजुर्ग को बनाया शिकार, बाघ की तरफ घूमी शक की सुई












Click it and Unblock the Notifications