Mhow के आर्मी एरिया में बाघ की दहशत, CCTV में कैद हुई चहलकदमी, पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे

इंदौर के पास महू में टाइगर का मूवमेंट होने के बाद लोग दहशत में नजर आ रहे हैं। महू के आर्मी वॉर कॉलेज के कैंपस में टाइगर का मोमेंट दिखाई दिया था, जिसके बाद अब एक बार फिर सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

indore

Recommended Video

      इंदौर: चिलचिलाती धूप से आमजन परेशान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

      प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास महू में टाइगर का मूवमेंट होने के बाद लोग दहशत में नजर आ रहे हैं। महू के आर्मी वॉर कॉलेज के कैंपस में टाइगर का मोमेंट दिखाई दिया था, जिसके बाद अब एक बार फिर सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चिप्स फैक्ट्री के पास बाघ का मूवमेंट दिखाई दे रहा है। वहीं बाघ के मूवमेंट के बाद अब आर्मी एरिया में पैदल निकलने पर रोक लगा दी गई है। एरिया में सिर्फ वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। उधर, वन विभाग की ओर से 3 पिंजरे लगाए गए हैं। एरिया में लगाए गए तीनों ही पिंजरो में जल्द ही बाघ के कैद होने की संभावना जताई जा रही है।

      कैमरे लगाकर किया जा रहा ट्रैप

      वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, महू से कोदरिया के बीच लगभग 10 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे बाघ के मूवमेंट की जानकारी निकाली जा रही है। इन कैमरों का उपयोग सामान्यता जानवरों की गणना के लिए होता है, जहां कैमरे के सामने से कोई भी जानवर निकलता है तो सेंसर तत्काल उसका फोटो खींच लेते हैं। अलग-अलग दिशाओं में लगे कैमरों से यह पता लगाया जा सकेगा कि आखिर बाघ मूवमेंट किस तरफ हो रहा है। वहीं इसके बाद अलग-अलग पिंजरे लगाकर बाघ को कैद करने की कोशिश की जाएगी, वन विभाग के ऑपरेशन में जुटी हुई है।

      जंगल में तलाशना मुश्किल

      वन विभाग के अधिकारियों की माने तो जिस एरिया में बाघ का मूवमेंट हुआ है, उस एरिया में लंबी और घनी झाड़ियां हैं। साथ ही जंगल का इलाका होने के कारण बाघ की तलाश करना मुश्किल है, जिसके पीछे की वजह तमाम संसाधन होने के बावजूद भी बाघ का सामना करने में मुश्किल आ सकती है। वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो यदि बाद किसी घर में या फिर किसी स्थान पर जाकर बैठ जाता है तो उसे बेहोश कर काबू में किया जा सकता है, लेकिन जंगल में जाकर उसे सर्चिंग करना और फिर पकड़ना काफी मुश्किल भरा हो सकता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो वह महू में वन विभाग के रेस्क्यू टीम बाघ की तलाश कर रही है, जहां जल्द ही बाघ पिंजरे में कैद होने की संभावना है।

      ये भी पढ़े- Weather: गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी, रखें ये सावधानियां

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+