Tiger In Mhow: बाघ ने 2 गायों के बाद अब बछड़े को बनाया शिकार, किसान ने बताई आंखों देखी
इंदौर के पास महू में बाघ की दहशत कायम है, जहां बाघ लगातार शिकार करता नजर आ रहा है। हाल ही में बाघ ने 2 गायों के बाद अब एक बछड़े का शिकार किया है,

Recommended Video
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास महू के मलेंडी में बाघ की दहशत कायम है, जहां बाघ लगातार शिकार करता नजर आ रहा है। हाल ही में बाघ ने 2 गायों के बाद अब एक बछड़े का शिकार किया है, जहां बाघ शिकार कर भाग खड़ा हुआ। किसान ने बताया कि, वह जब सुबह खेत पहुंचे तो जानवर चिल्ला रहे थे, जिसके बाद उन्होंने देखा कि बछड़ा मरा हुआ पड़ा था। बछड़ा रस्सी से बंधा होने के कारण बाघ उसे अपने साथ नहीं ले जा सका, जहां बाघ ने उसे वहीं नुकसान पहुंचाया है। किसान से सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, और आसपास कैमरे लगाए हैं। एक अन्य किसान ने बताया कि, कुछ समय पहले दोपहर में काम करते वक्त अजीब सी आवाज सुनाई दी थी, जिसके बाद उसने देखा कि बाघ तेजी से जंगल की तरफ जा रहा था, जिससे भयभीत होकर वह काम छोड़कर चला गया था।
पहले भी कर चुका है शिकार
महू के आर्मी वॉर कॉलेज में बाघ का मूमेंट देखा गया था, जिसके बाद 15 मई की रात मलेंडी की गाय और उसके बछड़े को बाघ ने निशाना बनाते हुए शिकार किया था। वहीं इसके बाद एक और गाय के मरे होने की सूचना मिली थी, जिसकी सूचना रहवासियों ने तत्काल वन विभाग महू को दी, जिस पर से महू एसडीओ दल बल के साथ मौके पर पहुँचे थे, और और घटना स्थल का निरीक्षण कर बाघ द्वारा गाय का शिकार करना बताया गया था। एसडीओ द्वारा गांव वालों से बातचीत करते हुए सतर्क रहने की हिदायत दी गई थी। वन विभाग की टीम ने लगभग 10 ट्रेकिंग कैमरे के साथ 3 पींजरे भी लागए थे। साथ ही मुआवजे को लेकर किसानों को आश्वस्त किया था।
जंगल में तलाश मुश्किल
वन विभाग के अधिकारियों की माने तो जिस एरिया में बाघ का मूवमेंट हुआ है, उस एरिया में लंबी और घनी झाड़ियां हैं। साथ ही जंगल का इलाका होने के कारण बाघ की तलाश करना मुश्किल है, जिसके पीछे की वजह तमाम संसाधन होने के बावजूद भी बाघ का सामना करने में मुश्किल आ सकती है। वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो यदि बाद किसी घर में या फिर किसी स्थान पर जाकर बैठ जाता है तो उसे बेहोश कर काबू में किया जा सकता है, लेकिन जंगल में जाकर उसे सर्चिंग करना और फिर पकड़ना काफी मुश्किल भरा हो सकता है।
ये भी पढ़े- MP board 10th result: MP टॉपर मृदुल पाल ने बताई सक्सेस स्टोरी, बिना कोचिंग कैसे हासिल किया लक्ष्य, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications