MP board 10th result: MP टॉपर मृदुल पाल ने बताई सक्सेस स्टोरी, बिना कोचिंग कैसे हासिल किया लक्ष्य, जानिए?
10वीं कक्षा में इंदौर, नंदानगर के मृदुल पाल ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं मृदुल की इस सफलता के बाद अपनी सक्सेस का राज बताया.

Recommended Video

राजधानी भोपाल में प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित किए हैं। स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया की, 10वीं कक्षा में इंदौर, नंदानगर के मृदुल पाल ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं मृदुल की इस सफलता के बाद वन इंडिया हिंदी ने उनसे बातचीत की जिसमें मृदुल ने अपनी सक्सेस का राज बताते हुए आने वाले समय में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने की इच्छा जाहिर की है। इंदौर के रहने वाले मृदुल फिलहाल लखनऊ में हैं, जहां मृदुल की इस सफलता से उनके माता-पिता और परिजन भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।
मृदुल ने बताया सक्सेस का राज
10वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले मृदुल पाल ने वन इंडिया हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए कहा की, लक्ष्य को हासिल करने में बहुत मेहनत लगी है, मैं रोजाना टारगेट सेट करता था और फिर उसी के हिसाब से पढ़ाई करता था। मृदुल बताते हैं की बैगर किसी कोचिंग को किए उन्होंने यह सफलता हासिल की है। मृदुल ने बताया की वे अपने भाई से इंस्पायर हैं, और इस लक्ष्य को हासिल करने में उनके परिवार ने भी उनका भरपूर साथ दिया है। साथ ही मृदुल का सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है, जिसके लिए अब वे जेईई की प्रिपरेशन करेंगे।
कुछ ऐसा रहा रिजल्ट
10वीं का रिजल्ट 63.9% रहा, जिसमें 60.27% छात्र तो वहीं 66.47% छात्राओं ने बाजी मारी है, यह रिजल्ट पिछले साल से बेहतर रहे हैं। वहीं 12वीं का रिजल्ट 55.2% रहा जहां 52% छात्रों ने तो वहीं 58% छात्राओं ने बाजी मारी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 27 मार्च के बीच आयोजित की गई थी तो वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित हुई थी। माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से जारी किए गए दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट स्टूडेंट्स mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
ये भी पढ़े- MP board 2023 result: 10वीं में इंदौर के स्टूडेंट्स ने बाजी मारी, प्रदेश में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया












Click it and Unblock the Notifications