Tiger in Mhow: मलेंडी के बाद अब बडगोंदा में मिले बाघ के पग मार्क, जंगल की ओर रवाना हो रहा टाइगर
मध्य प्रदेश के महू में इन दिनों बाघ की चलकदमी नजर आ रही है, जहां बाघ की चहल कदमी के चलते अब ग्रामीण भी अलर्ट नजर आ रहे हैं, पिछले दिनों बाद का मूवमेंट मलेंडी गांव के आसपास नजर आया था, तो वहीं अब बाघ के पगमार्क बडगोंदा नर्सरी के नजदीक पाए गए हैं। इसके बाद अब वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर आ गई है।
वन विभाग के अधिकारियों की माने तो बाघ के पंजों के निशान देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि बाघ वन क्षेत्र की ओर आगे बढ़ रहा है। साथ ही ग्रामीण और शहर के रहवासियों को जंगल की ओर न जाने की सख्त हिदायत दी जा रही है। साथ ही आसपास के पिकनिक स्पॉट पर भी पिकनिक मनाने के लिए रोक लगा दी गई है।

स्कूलों का टाइमिंग बदला
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास महू में आदमखोर बाघ की दहशत बढ़ती चली जा रही है, जहां महू के पास मलेंडी में पिछले दिनों बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। वहीं अब तक वन विभाग की टीम बाघ को रेस्क्यू करने में नाकामयाब नजर आ रही है। इस बीच महू के आसपास के 14 स्कूलों का समय बदल दिया गया है। कलेक्टर के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास ने संकुल प्रभारी महू को आदेशित किया कि जिन स्कूलों के आसपास बाघ का मूवमेंट पता चला है, वे सुबह 10.30 बजे बाद शुरू होंगे। साथ ही स्कूल की छुट्टी शाम 4 बजे तक हो जानी चाहिए। बताया जाता है की बाघ सुबह और शाम को शिकार कर रहा है, जिसे देखते हुए यह फैसला लिया जा रहा है।
बाघ की दहशत कायम
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास महू में आदमखोर बाघ की दहशत बढ़ती चली जा रही है, जहां महू के पास मलेंडी में पिछले दिनों बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। वहीं अब तक वन विभाग की टीम बाघ को रेस्क्यू करने में नाकामयाब नजर आ रही है। जिस जंगल में बाघ का मूवमेंट होता नजर आ रहा है, उस जंगल के आसपास लगभग 2 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। यही कारण है कि, अब इन लोगों को बाघ की दहशत डरा रही है। उधर, डीएफओ ने बाघ के द्वारा बुजुर्ग के शिकार करने की सूचना मुख्य वनरक्षक को दी है, जहां इसके बाद अब जल्द ही बाघ को रेस्क्यू करने की योजना बनेगी।
ये भी पढ़े- Mhow में बदला गया 14 स्कूलों का समय












Click it and Unblock the Notifications