Mhow में बदला गया 14 स्कूलों का समय
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास महू में आदमखोर बाघ की दहशत बढ़ती चली जा रही है, जहां महू के पास मलेंडी में पिछले दिनों बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। वहीं अब तक वन विभाग की टीम बाघ को रेस्क्यू करने में नाकामयाब नजर आ रही है।
इस बीच महू के आसपास के 14 स्कूलों का समय बदल दिया गया है। कलेक्टर के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास ने संकुल प्रभारी महू को आदेशित किया कि जिन स्कूलों के आसपास बाघ का मूवमेंट पता चला है, वे सुबह 10.30 बजे बाद शुरू होंगे। साथ ही स्कूल की छुट्टी शाम 4 बजे तक हो जानी चाहिए। बताया जाता है की बाघ सुबह और शाम को शिकार कर रहा है, जिसे देखते हुए यह फैसला लिया जा रहा है।

बाघ की दहशत कायम
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास महू में आदमखोर बाघ की दहशत बढ़ती चली जा रही है, जहां महू के पास मलेंडी में पिछले दिनों बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। वहीं अब तक वन विभाग की टीम बाघ को रेस्क्यू करने में नाकामयाब नजर आ रही है। जिस जंगल में बाघ का मूवमेंट होता नजर आ रहा है, उस जंगल के आसपास लगभग 2 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। यही कारण है कि, अब इन लोगों को बाघ की दहशत डरा रही है। उधर, डीएफओ ने बाग के द्वारा बुजुर्ग के शिकार करने की सूचना मुख्य वनरक्षक को दी है, जहां इसके बाद अब जल्द ही बाघ को रेस्क्यू करने की योजना बनेगी।
लगातार बढ़ रही एक्टिविटी
वन मंडलाधिकारी, इंदौर द्वारा अवगत कराया गया कि, जब से इस क्षेत्र में टाइगर मूवमेंट पुष्टि हुई है, तब से सतत वन परिक्षेत्र महू का अमला सतत क्षेत्र में निगरानी एवं सर्च कर रहा है तथा बाघ को पकड़ने का प्रयास कर रहा है। वन परिक्षेत्र महू की सहायता हेतु रालामंडल के रेस्क्यू दल को लगाया गया है, जिनके द्वारा दिनराल निगरानी एवं सर्च कर बाघ को पड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बाघ को पकड़ने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे है। इसके साथ ही आपात स्थिति हेतु वन परिसर इंदौर में कॉल सेंटर की स्थापना की गई है, जिसमें सूचना प्राप्त होते ही कार्रवाई की जा रही है, किंतु अभी तक बाघ को रेस्क्यू करने के प्रयास के पश्चात भी सफलता हाथ नहीं लगी है।
ये भी पढ़े- Mhow में आदमखोर बाघ की दहशत, रेस्क्यू को लेकर वन मंत्री विजय शाह ने कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications