MP: नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से भेजा संदेश

खंडवा, 31 जुलाई: बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट और टिप्पणी करने वालों को लगातार धमकी मिलने का सिलसिला लगातार जारी है, जहां अब मध्य प्रदेश के खंडवा से छात्र को धमकी भरा मैसेज मिलने का मामला सामने आया है। यहां छात्र को पाकिस्तान के नंबर से धमकी मिली है। छात्र ने नूपुर शर्मा के समर्थन में टिप्पणी की थी, जिसके बाद छात्र को धमकी मिली है। अंतरराष्ट्रीय नंबर से मिली धमकी पाकिस्तान से भेजे जाने का संदेह है। छात्र को व्हाट्सएप के जरिए वॉइस मैसेज पर धमकी दी गई है। वहीं पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

indore

कुछ ऐसा है पूरा मामला

पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे एलएलबी के छात्र ने बताया कि, उसे 26 जुलाई की रात अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सएप के जरिए वॉइस मैसेज आया, जिसमें मैसेज करने वाले शख्स ने उसे गालियां देने के साथ ही जान से मारने तक की धमकी दे डाली। वहीं छात्र की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जहां पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस इस मामले में जांच के लिए अलग-अलग एजेंसी की मदद भी ले रही है।

कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग

एलएलबी स्टूडेंट को अंतरराष्ट्रीय नंबर से धमकी मिलने के बाद तमाम हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोग भी थाने पहुंच गए, जहां सभी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है। साथ ही अधिवक्ता संघ से जुड़े लोगों ने स्टूडेंट को सुरक्षा दिलाने की मांग भी पुलिस अधिकारियों से की है। इधर, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां अंतरराष्ट्रीय नंबर की जांच करने के साथ-साथ पुलिस आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है।

पहले भी आ चुके हैं धमकी भरे संदेश

देश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट या फिर टिप्पणी करने वालों को धमकी भरे मैसेज और संदेश आ चुके हैं, जिसके बाद अब खंडवा में एलएलबी स्टूडेंट को आए धमकी भरे मैसेज ने सनसनी मचा दी है, जहां अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई नजर आ रही है। उधर, स्टूडेंट की सुरक्षा को लेकर परिजनों ने चिंता जाहिर की है। साथ ही स्टूडेंट को सुरक्षा देने की मांग भी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+