Indore News: ढाबे पर खाने के मेन्यू की तरह दिखाते थे लड़कियां, फिर ऐसे परोसते थे ग्राहकों के सामने

Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से गुजर रहे आगरा बॉम्बे नेशनल हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर वेश्यावृत्ति के बड़े खेल का पर्दाफाश किया है। शुक्रवार को पुलिस ने सड़क किनारे एक ढाबे से तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

पीथमपुर सेक्टर के एक पुलिस स्टेशन प्रभारी संतोष दूधी ने बताया की विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी, जिसके बाद इलाके के एक ढाबे से गिरफ्तारियां की गईं।

sex racket in dhaba indore news

उन्होंने कहा हमने ग्राहक के भेष में एक कांस्टेबल को 2000 रुपये के साथ घटनास्थल पर भेजा। उसने आरोपी के साथ सौदा तय किया, जिसने उसे अपने फोन पर लड़कियों की फोटो दिखाईं। पुष्टि होने पर छापेमारी की गई। गिरफ्तार किए गए दो लोगों में से एक ग्राहक बनकर आया था, जबकि दूसरा इस रैकेट में शामिल माना जा रहा है। उन्हें शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जानकारी अनुसार ढाबे में खाने के साथ साथ जिस्मफरोशी का धंधा लंबे समय से चल रहा था। सूत्रों की जानकारी पर पुलिस ने ढाबे पर छापा मारा और तीन युवतियों और दो युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा। पुलिस, सादी वर्दी में ग्राहक बनकर ढाबे पहुंची थी। मौके से मिलीं युवतियों के घर और वह कहां से आई हैं, इसकी जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+