Indore news: केन्या से आए दल ने देखी शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था, जमकर की सराहना

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में लगातार उन्नति कर रहा है, जहां केन्या का प्रतिनिधि मंडल दो दिवसीय प्रवास पर इन्दौर आया, इस प्रतिनिधि दल ने स्वास्थ्य सेवाओं को देखा.

indore

Recommended Video

    इंदौर: सौ करोड़ की लागत से बनेगा एयरपोर्ट, हूआ भूमि पूजन

    इंदौर स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में लगातार उन्नति कर रहा है, जहां केन्या का प्रतिनिधि मंडल दो दिवसीय प्रवास पर इन्दौर आया, इस प्रतिनिधि दल ने स्वास्थ्य सेवाओं को देखा. द कोवेलेक्स इनिशिएटिव USAID द्वारा वित्त पोषित एवं PSI का फ्लैगशिप प्रोजेक्ट है, जिसका उद्देश्य कोविड 19 वैक्सीनेशन की रणनीति एवं कोविड 19 का प्रबंधन तथा स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित व्यवहारों एवं ज्ञान को साझा करना है। इसके अंतर्गत भारत के पांच नगरों अहमदाबाद, भुवनेश्वर, दिल्ली, इन्दौर एवं मुंबई को चुना गया है। इसके साथ 10 देशों नेपाल, विएतनाम, कंबोडिया, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, नाइजिरिया, इथोपिया, मलाबी, युगांडा एवं केन्या की सहभागिता है। इस पहल का उद्देश्य नॉलेज शेयरिंग एवं लंर्निंग को इस प्लेटफार्म को साझा करना तथा लोक स्वास्थ्य की चुनौतियों को समझना है, इस तारत्मय मे केन्या का प्रतिनिधि मंडल दो दिवसीय प्रवास पर इन्दौर आया, इस प्रतिनिधि मंडल मे डॉ. जूडिथ, डॉ मेरीबेय एवं डॉ. जेम्स उपस्थित थे। प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपरोक्त क्षेत्र की गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    दल ने किया भ्रमण

    दल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खजराना, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक नायता मुड़ला का भ्रमण भी किया, यहां पर शहरी स्वास्थ्य केन्द्र की कार्य प्रणाली, एप्प पर आधारित सेवाओं, आशा कार्यकर्ता की कार्य प्रणाली, महिला आरोग्य समिति की भूमिका को जाना। उन्होंने क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवायें इंदौर के सभा कक्ष में अधीष्ठता डॉ. संजय दीक्षित एम.जी.एम मेडिकल कॉलेज इन्दौर, संयुक्त संचालक डॉ. जी.एल. सोढी, संयुक्त संचालक डॉ. हेमंत कुमार गुप्ता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरूण गुप्ता, जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी मनीषा पंडित, जिला ऐपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. अंशुल मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री महेश साहु, जिला सहायक कार्यक्रम प्रबंधक श्री विनय पांडे, डब्ल्यू.एच.ओ., पी.एस.आई तथा निती आयोग के प्रतिनिधियों तथा केन्या के प्रतिनिधि मंडल ने स्वास्थ्य संबंधित व्यवहार तथा ज्ञान का अदान-प्रदान किया।

    स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी गई

    इंदौर की शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं कोविड-19 की रणनिति एवं कोविड संक्रमण के सर्वाधिक रक्षात्मक उपाय, कोविड वैक्सीनेशन पर इन्दौर जिले के प्रस्तुतिकरण को केन्या के दल ने सराहा। डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा इन्दौर शहर के स्वास्थ्य ढांचे की संचालित किये जा रहे एप्प एवं रेफरल सिस्टम तथा विभिन्न स्तरों पर संचालित किये जा रही स्वास्थ्य आस्थाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी गई। डॉ. अंशुल मिश्रा द्वारा कोविड संक्रमण के दौरान इन्दौर जिले में उपलब्ध संशाधनों का अधिकत्म प्रयोग किस तरह किया इसकी जानकारी देते हुए कोविड कंट्रोल रूम, कोविड केयर सेंटर, मोबाईल टीम, आर.आर.टी., कोन्टेक्ट ट्रेसिंग, सेम्पलिंग, डॉक्टरों की टीम, क्वारंटाईन सेंटर, होम आईसोलेशन, एंबुलेंस, लिक्विड ऑक्सीजन, पब्लिक हेल्थ गाईड लाईन, आई.ई.सी, जिला आपदा प्रबंधन समिति पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    ये भी पढ़े- Ujjain news: लाड़ली बहना योजना को लेकर उत्साह, अब तक इतनी महिलाओं ने भरे फॉर्म

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+