Ujjain news: लाड़ली बहना योजना को लेकर उत्साह, अब तक इतनी महिलाओं ने भरे फॉर्म
उज्जैन जिले के गांव और वार्डों में 25 मार्च से प्रारम्भ हुए शिविर जारी हैं। जिले में 28 मार्च की दोपहर तक कुल 61 हजार 87 फार्म भरे गये हैं।

Recommended Video

धार्मिक नगरी उज्जैन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में फार्म भरवाने के लिये जिले के गांव और वार्डों में 25 मार्च से प्रारम्भ हुए शिविर जारी हैं। जिले में 28 मार्च की दोपहर तक कुल 61 हजार 87 फार्म भरे गये हैं। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने प्रतिदिन शिविर लगाकर लाडली बहना योजना के आवेदन प्राप्त करने व कार्य की प्रगति की रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। जिले में 28 मार्च की दोपहर तक महिदपुर जनपद में 8821, खाचरौद में 8556, उन्हेल ग्रामीण में 8121, नगर निगम उज्जैन में 8038, बड़नगर में 7291, तराना में 6609, घट्टिया में 4015, नगर पालिका नागदा में 2269, नगर पालिका महिदपुर में 1876, नगर पालिका बड़नगर में 1575, नगर पालिका खाचरौद में 1542, नगर परिषद उन्हेल में 887, नगर परिषद तराना में 821 व माकड़ोन में 606 आवेदन भरे गये हैं।
कुछ ऐसी है प्रोसेस
राज्य शासन द्वारा लाडली बहना योजना में आवेदन प्रक्रिया को बहुत सरल बनाया गया है। योजना के फॉर्म गाँव और शहर के वार्डों में भरवाए जा रहे हैं। बहनों को लोक सेवा केंद्र या कही और जाने की जरूरत नहीं है। सभी गाँव में कर्मचारियों द्वारा फार्म भरवाये जा रहे हैं। जब तक सभी बहनों के आवेदन नहीं भर जाते तब तक शिविर जारी रहेंगे। आवेदन करते समय अपना नाम, पति का नाम, मोबाइल नंबर आदि दर्ज कराने के अलावा तीन जरूरी जानकारी बहनों के पास होनी चाहिए। पहला- स्वयं की अथवा परिवार की समग्र आईडी, दूसरा- आधार नंबर और तीसरा- समग्र में दर्ज मोबाइल नंबर। पहले आवेदन भरा जाएगा और उसके बाद ई-केवाईसी करवाई जाएगी। इसके लिए बहनों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। गाँव और शहर के वार्ड में ही ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है।
5 मार्च से शुरू की गई योजना
मध्यप्रदेश में इन दिनों लाडली बहन योजना को लेकर महिलाओं में उत्साह नजर आ रहा है, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए उत्साहित नजर आ रही हैं, और फॉर्म भर्ती दिखाई दे रहे हैं। बड़ी मात्रा में महिलाएं फॉर्म जमा करने सेंटर पहुंच रही हैं, जिसके परिणाम स्वरूप भीड़ सेंटर्स पर दिखाई दे रही है।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5 मार्च से शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ पाने के लिए मुस्लिम महिलाएं भी कतार में नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़े- Indore की सड़कों पर दौड़ेगी 'मोबाइल टेस्ट लैब', निर्माण कार्य में लगने वाली सामग्री की होगी जांच












Click it and Unblock the Notifications