Indore बनेगा स्वच्छता का Inspiration, लोग बोले- दूसरे शहर सीख सकते हैं सफाई का पाठ
Swachh Survekshan 2023: कहते हैं 'मंजिलें उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है'। जी हां, इन्ही पंक्तियों को साकार कर दिखाया है, इंदौर के लोगों ने, जिन्होंने लगातार सात बार स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर एक का खिताब हासिल किया है, वैसे तो किसी भी शहर के लिए एक बार ही इस खिताब को जीत लेना किसी सपने के सच हो जाने के समान होता है, लेकिन इंदौर के द्वारा लगातार सात बार स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर बनाना किसी चमत्कार से कम नहीं है।
स्वच्छता सर्वेक्षण की शुरुआत से लेकर सातवें पायदान तक इंदौर ने हर बार अलग-अलग परिस्थितियों में अलग-अलग चुनौतियों का सामना कर उन्हें आसानी से पार किया है। यही कारण है कि, इंदौर लगातार सात बार स्वच्छता में नंबर वन बना है।

स्वच्छ शहर इंदौर अब दूसरे शहरों के लिए प्रेरणा का काम करेगा, जहां इंदौर को देखकर दूसरे शहर अब स्वच्छता सीख सकेंगे। इंदौर के रहने वाले आम नागरिक योगेंद्र सिंह चौहान बताते हैं कि, इंदौर शहर अब उन शहरों के लिए प्रेरणा का काम करेगा, जो शहर स्वच्छता में नंबर वन बनना चाहते हैं, तो वहीं शहर के लोग इंदौर जाकर स्वच्छता का पाठ पढ़ सकते हैं। ऐसे ही एक अन्य नागरिक मनीष चौहान बताते हैं कि, इंदौर शहर ने लगातार अलग-अलग चुनौतियों का सामना करते हुए स्वच्छता में कामयाबी हासिल की है। इतना ही नहीं इंदौर अब दूसरे शहरों को स्वच्छ होने के गुर सिखाने के लिए भी तैयार है।

एक अन्य नागरिक हेमंत शर्मा बताते हैं कि, इंदौर ने सूखा कचरा और गीला कचरा अलग-अलग करने के साथ-साथ वाटर प्लस और एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार को लेकर भी काम किया है। इसी के परिणाम स्वरुप शहर को लगातार स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छे नंबर मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications