Swachh Survekshan 2023: इंदौरियों ने मनाया स्वच्छता में सफलता का जश्न, ट्रॉफी लाए जनप्रतिनिधियों का हुआ स्वागत
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने स्वच्छता की बाजी मारते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर एक का स्थान हासिल किया है, जहां स्वच्छता की बाजी मारने वाले शहर इंदौर के लोगों ने इस सफलता का जमकर जश्न मनाया है. वहीं स्वच्छता की ट्रॉफी लेकर इंदौर आए महापौर पुष्यमित्र भार्गव और सांसद शंकर लालवानी समेत सभी एमआईसी मेंबर्स का शहरवासियों ने जोरदार स्वागत किया.
इंदौर के लोग हर बार की तरह इस बार भी सफलता का जश्न मनाने राजवाड़ा पहुंचे थे, जहां लोगों ने इंदौर रहेगा नंबर-1 जैसे नारे लगाए, साथ ही सभी ने एक-दूसरे को सफलता की सक्सेस को लेकर बधाई दी. इस दौरान बड़ी संख्या में आमजन और जनप्रतिनिधि सफलता की सक्सेस का जश्न मनाने राजवाड़ा पहुंचे थे.

स्वच्छता में बाजी मारी है
इंदौर ने स्वच्छता का सातवां आसमान छू लिया है, जहां स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 के परिणाम में इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन शहर का अवॉर्ड दिया गया। अबकी बार इंदौर के साथ-साथ सूरत भी स्वच्छता की रेस में संयुक्त विजेता रहा है. राजधानी दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्वच्छता का अवॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव को सौंपा. अबकी बार स्वच्छता की रेस में इंदौर को सूरत से कड़ी टक्कर मिली है, जहां इंदौर के साथ-साथ सूरत ने भी स्वच्छता में बाजी मारी है.
इन शहरों को मिला अवॉर्ड
2023 में देश के सबसे स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में मध्यप्रदेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। राज्य में 7 वॉटर प्लस शहर, 3 शहरों को ओडीएफ प्लस के साथ ही 7 शहरों को ओडीएफ का दर्जा मिला है। साथ ही ओडीएफ डबल प्लस निकायों की संख्या 361 हुई है। इंदौर सहित प्रदेश के 6 शहरों भोपाल, महू कैंट, बुधनी, अमरकंटक एवं नौरोजाबाद को भी स्वच्छता अवार्ड प्राप्त हुआ है। भारत का सबसे स्वच्छ कैंटोनमेंट का अवॉर्ड' महू कैंटोनमेंट बोर्ड' को दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बड़ी उपलब्धि पर इंदौर को बधाई देते हुए कहा कि इंदौरवासियों ने पुनः यह सिद्ध कर दिया है कि स्वच्छता न सिर्फ उनकी आदत बन चुकी है, बल्कि अब उनकी सोच में भी स्वच्छता ही है।
ये भी पढ़े- Swachh Survekshan 2023: स्वच्छ जीत का फ्लाइट में मना जश्न, यात्री बोले- इंदौर रहेगा नंबर-1












Click it and Unblock the Notifications