Indore News: इंग्लैंड की महापौर ने देखी इंदौर की साफ-सफाई, ये नजारा देख चौंकी
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर द्वारा किए जा रहे स्वच्छता नवाचारों का विस्तृत अध्ययन करने इंदौर पहुंची गेरार्ड क्रॉस टाऊन कॉउंसिल (बकिंघमशायर, इंग्लैंड) की महापौर प्रेरणा भारद्वाज ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्वच्छता निरीक्षण किया।
इस अवसर पर निगम के आला अधिकारी भी दौरे में सम्मिलित हुए विधानसभा पाँच के वार्ड 37 के क्लासिक पूर्णिमा पार्क कॉलोनी में हुए निरीक्षण में प्रेरणा भारद्वाज ने कहा की हमारे शहर में सात दिन में एक बार कचरा कलेक्शन किया जाता है, लेकिन इंदौर में एक दिन में दो बार कचरा कलेक्शन किया जाता है यह बड़ी बात है।

इंग्लैंड की महापौर ने सफाई व्यवस्था को समझा
भारद्वाज ने कहा की, इतने बड़े शहर को स्वच्छ रखने में जो जनभागीदारी है वो तारीफ के काबिल है, निरीक्षण के के दौरान प्रेरणा भारद्वाज ने क्षेत्रीय रहवासियों से चर्चा की है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निरीक्षण के दौरान बताया कि, किस तरह से नगर निगम का पूरा अमला काम करता है और कैसे जानता की भागीदारी, जनप्रतिनिधियों की सक्रियता निगम अधिकारियों, कर्मचारियों की मेहनत से इंदौर लगातार सात बार नम्बर वन बन रहा है, इंग्लैंड की महापौर द्वारा सफाई व्यवस्था, डोर टू डोर कलेक्शन जीटीएस स्टेशन की कार्यप्रणाली को समझा।
परिचर्चा कर संवाद किया
इंदौर शहर द्वारा किए जा रहे स्वच्छता नवाचारों का विस्तृत अध्ययन करने हेतु गेरार्ड क्रॉस टाऊन कॉउंसिल (बकिंघमशायर, इंग्लैंड) की महापौर प्रेरणा भारद्वाज जी से महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा सपत्नीक सौजन्य भेंट कर शहर के डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन मॉडल, वेस्ट मैनेजमेंट एवं सीएनजी बायो वेस्ट प्लांट मैनेजमेंट सहित महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित परिचर्चा की है। इस अवसर पर अमानक पॉलीथीन एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने के विषय में नागरिकों को जागरूक करने हेतु इंदौर नगर पालिक निगम द्वारा चलाए जा रहे ‛झोलाधारी इंदौरी अभियान' की किट भी भेंट की है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर शहर द्वारा किए जा रहे स्वच्छता नवाचारों का विस्तृत अध्ययन करने इंदौर पहुंची गेरार्ड क्रॉस टाऊन कॉउंसिल (बकिंघमशायर, इंग्लैंड) की महापौर प्रेरणा भारद्वाज ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्वच्छता निरीक्षण किया।
ये भी पढ़े- Indore News: अतिक्रमण पर चला नगर निगम का पीला पंजा, अब इन मकानों और दुकानों की बारी












Click it and Unblock the Notifications