Indore News: अतिक्रमण पर चला नगर निगम का पीला पंजा, अब इन मकानों और दुकानों की बारी
मध्यप्रदेश के इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा कान्ह नदी किनारे, चंद्रभागा हनुमान मंदिर के पास अवैध रूप से निर्मित तीन दुकानों की जानकारी प्राप्त होते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए इन्हें तोड़ने के निर्देश दिए गए। यह कदम अवैध निर्माणों पर सख्त नियंत्रण और शहर के नियोजित विकास को सुनिश्चित करने की प्रशासनिक नीति के तहत उठाया गया।
निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर नगर निगम की रिमूवल टीम ने कार्रवाई करते हुए वल्लभनगर स्थित बावड़ी को अतिक्रमण से मुक्त कराया। अतिक्रमणकारियों ने बावड़ी पर स्लैब डालकर अवैध कब्जा कर लिया था, जिसे निगम की टीम ने हटवाया और बावड़ी को मूल स्वरूप में बहाल किया।

लगातार जारी है कार्रवाई
मध्यप्रदेश के इंदौर में यातायात सुधार के लिए कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। सड़कों, फुटपाथ आदि पर सामग्री रख अथवा अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के विरूद्ध इस अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि, कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर में यातायात को सुगम बनाने के लिये जिला प्रशासन, नगर निगम, यातायात पुलिस आदि अमले के संयुक्त दल गठित किये है। इन दलों द्वारा उक्त कार्रवाई की जा रही है।
नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, नगर निगम, यातायात तथा पुलिस बल एवं निगम की रिमूवल टीम द्वारा यातायात को सुगम बनाने हेतु झोन क्रमांक 7 के अंतर्गत स्कीम नम्बर-54 पंचामृत से मेघदूत गार्डन के सामने क्षेत्र तक संयुक्त कार्रवाई की गई। इसके तहत 10 से 15 फुटपाथ के अतिक्रमण व टीन शेड हटाये गये। साथ ही 4 ठेले भी जप्त किए गए। उक्त कार्यवाही में एसडीएम कल्याणी पांडे एवं जोनल अधिकारीअभिषेक सिंह आदि उपस्थित थे। रिमूवल की टीम व यातायात बल द्वारा यातायात को सुचारू रूप से व्यवस्थित किया गया। उक्त कार्यवाही में दो हजार रुपये की चलानी कार्यवाही भी की गई।
मध्यप्रदेश के इंदौर में यातायात सुधार के लिए कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सड़कों, फुटपाथ आदि पर सामग्री रख अथवा अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।
इसी के तहत शहर के अन्नपूर्णा क्षेत्र में कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में राजस्व, पुलिस और नगर निगम के अमले द्वारा संयुक्त रूप से की गई। उक्त कार्रवाई जोन 15 के अंतर्गत नरेंद्र तिवारी मार्ग चारु मेडिकल से लेकर श्रीजी ज्यूस सेंटर तक की गई।
ये भी पढ़े- Indore News: इस दिन से होगी ISBT बस स्टैंड की शुरुआत, इन शहरों के लिए चलेंगी गाड़ियां
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications