Indore News: क्या कैलाश विजयवर्गीय के स्वागत से कांग्रेस हाईकमान नाराज?, शहर अध्यक्ष ने बताई सच्चाई
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में वृक्षारोपण का खास रिकॉर्ड कायम हुआ है, जहां वृक्षारोपण का रिकॉर्ड बनने के बाद अब सियासत का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है।
वृक्षारोपण अभियान के मद्देनजर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा समेत तमाम नेताओं ने किया था, जिसके बाद से इस मामले पर सियासत रफ्तार पकड़ रही है। वहीं अब इस पूरे मामले पर शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने सफाई देते हुए अपनी बात रखी है।

प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा से जब इस मामले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि, मुझे किसी तरह का कोई नोटिस नहीं मिला है। मालवा की परंपरा है, दुश्मन भी घर आए तो उसे चाय-पानी का पूछते हैं। वहीं यदि शीर्ष नेतृत्व को लगता है कि, गलती की है, तो मैं उनसे चर्चा कर माफी मांगूंगा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि, मुझे कोई नोटिस नहीं मिला है। सामान्य रूप से यह घटनाक्रम हुआ है। कोई व्यक्ति आपके घर आया है, तो उनसे बात करनी पड़ती है। उन्होंने अपना आमंत्रण दिया, हमने उसे स्वीकार नहीं किया। ना हम कोई पौधा लगाने गए। हम उनके किसी भी कार्यक्रम में नहीं गए। मैंने वहां पर भी डटकर विरोध किया था। अपनी बात कही, पहले भी लाखों करोड़ों पेड़ लगे हैं। वह नहीं बचा पाए। यह मैंने उन अतिथियों के सामने बात कही। आपने पूर्व में भी इस तरह से करोड़ों पेड़ लगाए हैं। उनको भी नहीं बचा पाए थे।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा की, हमारे मालवा की परंपरा है, कोई आपका व्यक्ति दुश्मन भी घर आ जाए तो हम उसे चाय-पानी का पूछते हैं, तो एक शिष्टाचार था। वह हमने निभाया, अगर मुझसे कोई गलती हुई है, तो अपनी पार्टी के फार्म पर बैठकर उस पर बात करूंगा, और अगर मुझसे गलती हुई है, तो मैं अपने शीर्ष नेतृत्व से बात करके माफी मांगूंगा। इसमें कोई गुरेज नहीं कर सकता। अगर मुझसे कोई गलती हुई है, मेरे शिष्य नेतृत्व को लगता है, तो मैं निश्चित रूप से उनसे माफी मांगूंगा।
ये भी पढ़े- Indore News: कांग्रेसियों को भारी पड़ेगा कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत, एक्शन की तैयारी में हाईकमान












Click it and Unblock the Notifications