MP Weather update: फरवरी में गर्मी के तीखे तेवर, मार्च में हाल बेहाल, क्या कहता है मौसम का पूर्वानुमान, जानिए?
फरवरी के महीने में ही गर्मी के तीखे तेवर लोगों को परेशान कर रहे हैं। उधर, मौसम वैज्ञानिक मार्च के महीने में गर्मी के तेवर और भी तीखे होने की संभावना जता रहे हैं।

Recommended Video
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है, जहां गर्मी ने अपनी दस्तक देती है। वहीं प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में तापमान लगातार बढ़ते चला जा रहा है। अंचल के इंदौर, खरगोन, अलीराजपुर, खंडवा और धार जिले में तापमान बढ़ने से लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं। फरवरी के महीने में ही गर्मी के तीखे तेवर लोगों को परेशान कर रहे हैं। उधर, मौसम वैज्ञानिक मार्च के महीने में गर्मी के तेवर और भी तीखे होने की संभावना जता रहे हैं। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा, जिसके चलते गर्म हवाओं का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।

लगातार बढ़ रहा तापमान
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मार्च में गर्मी बढ़ने की संभावना है, जहां इसका असर फरवरी के आखिरी सप्ताह से ही देखने मिल सकता है। तापमान में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, तो वहीं गर्म हवाओं से मौसम गर्म रहने की संभावना है। आमतौर पर ठंड का असर फरवरी तक माना जाता है, लेकिन अबकी बार फरवरी माह में ठंड का असर दम तोड़ता नजर आ रहा है, जिसके बाद अब गर्म हवाओं का सिलसिला बढ़ रहा है, तो वहीं तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

मालवा-निमाड़ में पड़ती है अत्यधिक गर्मी
मालवा निमाड़ संभाग में लगातार तापमान बढ़ता चला जा रहा है। उधर, ठंड का यूटर्न होने की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही। इसके बाद यह माना जा रहा है कि, प्रदेशभर के साथ-साथ मालवा-निमाड़ अंचल में गर्मी ने दस्तक दे दी है। अंचल के इंदौर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर और झाबुआ जैसे जिलों में अब गर्मी को महसूस किया जा रहा है, जहां लोगों ने अब गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेना भी पूरी तरह से बंद कर दिया है। माना जाता है कि, आमतौर पर गर्मी की दस्तक होली के बाद होती है, लेकिन अब होली से कुछ दिन पहले ही गर्मी का एहसास अंचल के लोगों को होने लगा है।

ठंड से मिली राहत
मध्यप्रदेश में अब ठंड से राहत मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है, जहां मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर और झाबुआ जिले में ठंड का असर अब कम देखने मिल रहा है पहाड़ी इलाकों में थमी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखा जा रहा है, जहां अब धूप खिलने के साथ-साथ तापमान भी बढ़ने लगा है। तापमान बढ़ने के चलते लोग असर हवाओं से राहत महसूस करने लगे हैं।
ये भी पढ़े- Weather update: मालवा-निमाड़ में बढ़ने लगा गर्म हवाओं का पहरा, क्या अब भी होगा ठंड का यूटर्न, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications