Weather update: मालवा-निमाड़ में बढ़ने लगा गर्म हवाओं का पहरा, क्या अब भी होगा ठंड का यूटर्न, जानिए?
मालवा-निमाड़ अंचल के इंदौर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर और झाबुआ जैसे जिलों में अब गर्मी को महसूस किया जा रहा है, जहां लोगों ने अब गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेना भी पूरी तरह से बंद कर दिया है।

Recommended Video
मध्यप्रदेश में अब गर्म हवाओं का पहरा बढ़ने लगा है। यही कारण है कि, मालवा निमाड़ संभाग में लगातार तापमान बढ़ता चला जा रहा है। उधर, ठंड का यूटर्न होने की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही। इसके बाद यह माना जा रहा है कि, प्रदेशभर के साथ-साथ मालवा-निमाड़ अंचल में गर्मी ने दस्तक दे दी है। अंचल के इंदौर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर और झाबुआ जैसे जिलों में अब गर्मी को महसूस किया जा रहा है, जहां लोगों ने अब गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेना भी पूरी तरह से बंद कर दिया है। माना जाता है कि, आमतौर पर गर्मी की दस्तक होली के बाद होती है, लेकिन अब होली से कुछ दिन पहले ही गर्मी का एहसास अंचल के लोगों को होने लगा है।

ठंड से मिली राहत
मध्यप्रदेश में अब ठंड से राहत मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है, जहां मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर और झाबुआ जिले में ठंड का असर अब कम देखने मिल रहा है पहाड़ी इलाकों में थमी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखा जा रहा है, जहां अब धूप खिलने के साथ-साथ तापमान भी बढ़ने लगा है। तापमान बढ़ने के चलते लोग असर हवाओं से राहत महसूस करने लगे हैं।

मार्च में गर्मी देती है दस्तक
आमतौर पर मार्च का महीना गर्म हवाओं के लिए अपनी पहचान रखता है, जहां मार्च के महीने में एक गर्म हवाएं रफ्तार पकड़ती हैं। यही कारण है कि, मार्च महीने को गर्मी की दस्तक का महीना माना जाता है, मार्च महीने में गर्मी अपनी दस्तक देती है, तो वहीं तापमान निरंतर बढ़ता चला जाता है। उधर, अबकी बार भी गर्म हवाओं की रफ्तार मार्च के महीने में बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इतना ही नहीं मार्च का महीना लू से प्रभावित भी हो सकता है, और इस महीने में गर्मी लोगों को परेशान भी कर सकती।

जमकर हुई बारिश, खूब पड़ी ठंड
मध्य प्रदेश में अबकी बार मानसून ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा जिसके चलते प्रदेश भर में अच्छी खासी बारिश हुई, तो वहीं प्रदेश के सारे जल स्तर लगभग लबालब नजर आ रहे हैं। प्रदेश के हर क्षेत्र में इस बार अच्छी बारिश देखने मिली है, जहां मालवा निमाड़ अंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा। वहीं अबकी बार मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में कड़ाके की ठंड भी पड़ी है, जिसके बाद अब संभावना जताई जा रही है कि गर्मी भी अपने तीखे तेवर दिखाएगी।
ये भी पढ़े- Mahashivratri 2023 पर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, लाखों दीपों की रौशनी से जगमगाई महाकाल नगरी












Click it and Unblock the Notifications