MP news: ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में ऐसा उलझा स्टूडेंट की गंवानी पड़ गई जान
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से ऐसा मामला निकलकर सामने आया है जिसमें सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, गांव से पढ़ने के लिए इंदौर आए एक युवक ने अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि, युवक ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था, जहां उसने ऑनलाइन गेम के चक्कर में फंसकर ही अपनी जान दी है।
जानकारी के मुताबिक युवक पिछले लंबे वक्त से ऑनलाइन गेम खेल रहा था, जहां ऑनलाइन गेम खेलने से उसे काफी नुकसान हुआ था। इतना ही नहीं ऑनलाइन गेम के कारण ही उसके पास लोन चुकाने का पैसा भी नहीं बच रहा था, जिसके चलते उसने जान दी है।

कुछ ऐसा था पूरा मामला
पूरा मामला प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के तीन इमली क्षेत्र का है, जहां ऑनलाइन गेम के चक्कर में फंसकर युवक ने अपनी जान दे दी। स्टूडेंट ने सुसाइड नोट में लिखा कि, कंपनी के लोगों ने मां के नाम से मैसेज दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजकर वायरल कर दिए, जिसके बाद उसने जान देने का मन बनाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या का मामला दर्ज किया है, जहां पुलिस अब इन नंबरों की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है। उधर, स्टूडेंट द्वारा उठाए गए कदम से परिजन बेसुध नजर आ रहे हैं, जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
लगातार सामने आ रहे हैं मामल
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, जब युवा ऑनलाइन गेम के जाल में फंस कर अपनी जान गवा रहे हैं। वहीं एक बार फिर इंदौर के तीन इमली क्षेत्र से इसी तरह का मामला निकल कर सामने आया है, जहां ऑनलाइन गेम के जाल में फंस कर युवक ने आत्महत्या कर ली। ऑनलाइन गेम के जाल में युवक कुछ इस तरह फस गया था कि, उसके पास अपना लोन चुकाने के पैसे तक नहीं बचे थे, जिसके चलते युवक ने अपनी जान देने का फैसला कर लिया।
ये भी पढ़े- Indore news: दुष्कर्मियों के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई को दिया अंजाम












Click it and Unblock the Notifications