Indore news: दुष्कर्मियों के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई को दिया अंजाम

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया, उनके निर्देश पर जिला प्रशासन तथा पुलिस के संयुक्त बल द्वारा एक दुष्कर्म के आरोपी का मकान धराशायी किया गया।

ग्राम बडियाकीमा, थाना क्षेत्र खुड़ैल निवासी नाबालिग लड़की उम्र 12 वर्ष के साथ उसके घर पर 6 जुलाई 2023 को सरिया की कटिंग करने आए मजदूर अरमान उर्फ बट्टू (मुख्य आरोपी) व दो सहयोगी रईस एवं रईस द्वारा घर पर अकेली पाकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

indore

अतिक्रमण ध्वस्त किया गया

मुख्य आरोपी अरमान उर्फ बट्टू द्वारा ग्राम काजी पलासिया, तहसील खुड़ैल स्थित शासकीय भूमि सर्वे नंबर 246 रकबा 1 .185 हेक्टेयर मद रास्ता एवं सर्वे नंबर 257 रकबा 0.631 हेक्टेयर मद चरणोई भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लगभग 12*35 वर्ग फुट का पक्का मकान बनाकर अतिक्रमण किया गया था, जिसे कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के आदेशानुसार एसडीएम खुड़ैल अक्षय सिंह मरकाम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा आज तड़के हटवाया गया। अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था, साथ ही आरोपी के अन्य अतिक्रमणों की जानकारी भी निकाली जा रही है।

कुछ ऐसा था पूरा मामला

अतिक्रमण ध्वस्त करने पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि, दिनांक 6 जुलाई 2023 को खुडैल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बेहद ही दुखद घटनाक्रम सामने आया था, जहां अपने घर का कंस्ट्रक्शन देखने पहुंची आदिवासी युवती के साथ तीन आरोपियों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस कार्रवाई में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, तो वहीं कलेक्टर के दिशा- निर्देशन के बाद आरोपियों के अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया, उनके निर्देश पर जिला प्रशासन तथा पुलिस के संयुक्त बल द्वारा एक दुष्कर्म के आरोपी का मकान धराशायी किया गया।

ये भी पढ़े- Indore के MTH अस्पताल में बच्चों की मौत के बाद हंगामा, अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+