Indore news: होमवर्क के टेंशन में स्टूडेंट ने स्कूल की छत से छलांग लगाई, Video Viral
Indore news: प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर से दिल दहला देने वाला घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जहां शहर के नंदा नगर स्थित एक स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूल में पढ़ने वाला एक बच्चा स्कूल की छत से नीचे गिर गया। बच्चे के नीचे गिरते ही हड़कंप मच गया, जहां कुछ लोगों की मदद से बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चे की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक बच्चे ने होमवर्क ना कर पाने के डिप्रेशन में यह कदम उठाया है। बच्चा स्कूल में ही सातवीं कक्षा का छात्र था, जहां बच्चों ने स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाई है। वहीं स्कूल प्रबंधन ने फोन कर बच्चों के परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया।

कुछ ऐसा है मामला
घटनाक्रम इंदौर के नंदा नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां सातवीं कक्षा का छात्र पढ़ाई के लिए स्कूल पहुंचा था। स्कूल पहुंचते ही उसने बैग एक तरफ रखकर स्कूल की छत से छलांग लगा दी। छात्र ने जैसे ही छत से छलांग लगाई वैसे ही वह नीचे गिर पड़ा। इसके बाद आसपास के लोग छात्र के पास पहुंचे, और उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां फिलहाल छात्र का इलाज जारी है। बताया जा रहा है की छात्र के दोनों पैरों में फैक्चर हुआ है, तो वहीं हल्की-फुल्की चोट भी छात्र को आई है। इधर, सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे, जहां फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई नजर आ रही है।
8 दिन बाद स्कूल आया था
स्कूल संचालक ने बताया कि, शुक्रवार को छात्र लगभग 8 दिन बाद स्कूल आया था। स्कूल आते ही उसने छत से छलांग लगा दी। संचालक की माने तो बच्चे को किसी भी टीचर के द्वारा प्रताड़ित नहीं किया जा रहा था। बच्चा होमवर्क नहीं कर पाने के कारण तनाव में रहता था। इधर, परिजनों की माने तो बच्चे को खुशी से स्कूल भेजा गया था। तनाव जैसी कोई बात नहीं थी। बच्चा टीचर की मार के डर से स्कूल नहीं जाता था। इस कारण उसका कोर्स और होमवर्क दोनों अधूरा रह गया था। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़े- Indore news: रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में चाकूबाजी, एक की मौत, Video Viral












Click it and Unblock the Notifications