Indore news: रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में चाकूबाजी, एक की मौत, Video Viral
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी धर्म और सांस्कृतिक शहर इंदौर से भगवान रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में लाखों लोग सम्मिलित हुए। प्रभात फेरी में मारपीट और चाकू बाजी जैसे घटनाक्रम भी सामने आए हैं, जहां एक युवक की चाकू लगने से मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक युवक अपने दोस्तों के साथ रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी में शामिल होने पहुंचा था, जहां धक्का मुक्की के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक को गले में चाकू मार दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं अब सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के वीडियो भी घटनाक्रम से जुड़े वायरल हो रहे हैं।

कुछ ऐसा है घटनाक्रम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, घटनाक्रम सुबह लगभग 7:30 बजे का बताया जा रहा है, जब रणजीत हनुमान की सवारी में शामिल होने पहुंचे युवक को धक्का मुक्की और विवाद के बाद गले में चाकू मार दिया गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और दोस्त युवक को घायल अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक युवक बजरंग दल से जुड़ा हुआ है। यही कारण रहा की, घटनाक्रम के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कमिश्नर कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी कुछ मांगे भी पुलिस कमिश्नर के समक्ष रखी है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने बताया कि, घटनाक्रम के बाद पुलिस की लगभग 10 टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, जहां क्षेत्र के सीसीटीवी कंगाल जा रहे हैं। वहीं जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी, जहां गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें, रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी में अबकी बार रिकॉर्ड लोग शामिल हुए थे, जहां लगभग ढाई लाख लोग प्रभात फेरी का हिस्सा बने थे। वहीं प्रभात फेरी के दौरान मारपीट और धक्का मुक्की जैसे घटनाक्रम सामने आए।
ये भी पढ़े- Ujjain news: नशे में धुत होकर घर आए बेटे को कलयुगी पिता ने दी दर्दनाक मौत












Click it and Unblock the Notifications