CM Shivraj ने किया आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण, देशभर से आए संतों ने किया पूजन-अर्चन

मध्य प्रदेश के ओमकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया, जहां प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत देश भर से आए साधु संतों ने प्रथम के अनावरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान स्वामी अवधेशानंद गिरी समेत तमाम साधु-संत मौजूद रहे।

प्रतिमा का अनावरण वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान और तमाम साधु- संत स्थाई एलीवेटर से 75 फीट ऊपर पहुंचे, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान और साधु-संतों ने पूजा के बाद प्रतिमा की परिक्रमा की है। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में लगभग 5 हजार से ज्यादा साधु-संत शामिल होने आए हैं।

Indore

2200 करोड़ का है प्रोजेक्ट

आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा लगभग 10 किलोमीटर दूर से ही दिखाई देगी, जिस प्लेटफॉर्म पर प्रतिमा स्थापित की गई है उसकी ऊंचाई लगभग 75 फीट है। इस प्रतिमा निर्माण का काम पिछले कई दिनों से जारी था, जो अब अंतिम चरण है। ओंकारेश्वर में स्थापित भगवान शंकराचार्य के प्रतिमा 198 करोड़ की लागत से लगभग 2 सालों में तैयार की गई है। इस प्रतिमा को 'स्टैचू ऑफ वननेस' का नाम दिया गया है। संभवत: यह मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची प्रतिमा है। इस प्रोजेक्ट की लागत कुल 2200 करोड़ रुपए रखी गई है।

देशभर से आए साधु-संत

ओंकारेश्वर में हो रहे भव्य कार्यक्रम में शामिल होने देश भर के अलग-अलग राज्यों से लोग पहुंचे हैं। अलग-अलग राज्यों से पहुंचने वाले इन लोगों के लिए ओंकारेश्वर और इंदौर में रुकने की व्यवस्था की गई है, जिसके लिए मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने 3 हजार से ज्यादा कमरे बुक कराए हैं। ओंकारेश्वर के आसपास 300 कमरा आरक्षित किए गए हैं, जिनमें 17 सितंबर से अतिथि रुकेंगे। इतना ही नहीं दो दिन चलने वाले इसका कार्यक्रम के लिए 300 से ज्यादा वाहन भी बुक किए गए हैं।

ये भी पढ़े- MP news: 10 किमी दूर से दिखेंगे आदिगुरु शंकराचार्य, 2 सालों में तैयार हुई 198 करोड़ की लागत से बनी प्रतिमा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+