MP news: 10 किमी दूर से दिखेंगे आदिगुरु शंकराचार्य, 2 सालों में तैयार हुई 198 करोड़ की लागत से बनी प्रतिमा
मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है, जहां प्रतिमा का सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत तमाम साधु-संतों ने अनावरण किया। आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा लगभग 10 किलोमीटर दूर से ही दिखाई देगी, जिस प्लेटफॉर्म पर प्रतिमा स्थापित की गई है उसकी ऊंचाई लगभग 75 फीट है। इस प्रतिमा निर्माण का काम पिछले कई दिनों से जारी था, जो अब अंतिम चरण है।
ओंकारेश्वर में स्थापित भगवान शंकराचार्य के प्रतिमा 198 करोड़ की लागत से लगभग 2 सालों में तैयार की गई है। इस प्रतिमा को 'स्टैचू ऑफ वननेस' का नाम दिया गया है। संभवत: यह मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची प्रतिमा है। इस प्रोजेक्ट की लागत कुल 2200 करोड़ रुपए रखी गई है।

ओंकारेश्वर में ली थी दीक्षा
ओमकारेश्वर से आदि गुरु शंकराचार्य का बेहद ही खास जुड़ाव रहा है। यही वह स्थान है, जहां शंकराचार्य ने दीक्षा ली थी। ओम्कारेश्वर को आदि गुरु शंकराचार्य की दीक्षा स्थली के रूप में भी जाना जाता है। यही कारण है कि, यहां सरकार ने विशाल प्रतिमा स्थापित करने का फैसला किया है। इसी के साथ ओमकारेश्वर तीर्थ नगरी को भी संवारा जाएगा। इससे पहले मध्यप्रदेश में महाकाल लोक को संवारा गया है, जिसे देखने अब दूर-दूर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं।
कार्यक्रम की भव्य तैयारी
ओंकारेश्वर में हो रहे भव्य कार्यक्रम में शामिल होने देश भर के अलग-अलग राज्यों से लोग पहुंचे हैं। अलग-अलग राज्यों से पहुंचने वाले इन लोगों के लिए ओंकारेश्वर और इंदौर में रुकने की व्यवस्था की गई है, जिसके लिए मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने 3 हजार से ज्यादा कमरे बुक कराए हैं। ओंकारेश्वर के आसपास 300 कमरा आरक्षित किए गए हैं, जिनमें 17 सितंबर से अतिथि रुकेंगे। इतना ही नहीं दो दिन चलने वाले इसका कार्यक्रम के लिए 300 से ज्यादा वाहन भी बुक किए गए हैं।
ये भी पढ़े- Indore news: "स्टैच्यु ऑफ वननेस" के अनावरण की तैयारी, ब्रह्मोत्सव में होगा 5 हजार से ज्यादा संतों का समागम












Click it and Unblock the Notifications