Ujjain: 'राज्य स्तरीय रोजगार दिवस' समारोह में शामिल हुए CM Shivraj, कही ये बात

उज्जैन के महिदपुर में 'विकास यात्रा' एवं 'राज्य स्तरीय रोजगार दिवस' समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए. इस दौरान सीएम शिवराज ने कई सारी सौगातें भी दी हैं.

ujjain

Recommended Video

    भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस की प्रशंसा में सीएम शिवराज ने कही बड़ी बात, देखें खबर

    धार्मिक नगरी उज्जैन के महिदपुर में आयोजित 'विकास यात्रा' एवं 'राज्य स्तरीय रोजगार दिवस' समारोह में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित कर स्वीकृति पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, कैबिनेट मंत्री जगदीश देवड़ा, ओम प्रकाश सखलेचा, बहादुर सिंह चौहान एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि तथा नागरिक उपस्थित रहे। सीएम शिवराज ने कहा की, एक परिवार की तरह हम सरकार चलाने की कोशिश कर रहे हैं। आपका सुख मेरा सुख है। आपका दु:ख मेरा दु:ख है। दिनोंरात भगवान महाकाल से एक ही प्रार्थना रहती है कि अपनी जनता की जिंदगी में आनंद और प्रसन्नता ला पायें। कांग्रेस के शासनकाल में हमारी बहनें हैण्ड पम्प के लिए भी तरसती थीं। हमने फैसला किया है कि पाइप लाइन बिछाकर घर-घर में नल से जल पहुंचायेंगे। हमारी बहन-बेटियों को अब हैण्ड पम्प तक भी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    सीएम शिवराज ने कही ये बात

    सीएम शिवराज ने कहा की, प्रदेश की बहनों के सशक्तिकरण के लिए मैंने लाडली बहना योजना बनाई है। इसमें हमारी बहनों को प्रतिमाह 1 हजार रुपये यानी साल में 12 हजार रुपये मिलेंगे। मेरी बहनें सशक्त होंगी, तो परिवार, समाज, प्रदेश और देश भी सशक्त होगा। लाडली बहना योजना का फार्म 5 मार्च को भरने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। गांवों व वॉर्डों में मार्च और अप्रैल में फार्म भरे जायेंगे। मई में आवेदनों की जांच का कार्य पूर्ण हो जायेगा। 10 जून को बहनों के खाते में पैसे पहुंच जायेंगे। बहनों की जिंदगी बदलने के लिए हम कार्य कर रहे हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना एक सामाजिक क्रांति लाने वाली योजना है।

    कांग्रेस पर साधा निशाना

    सीएम शिवराज ने कहा की, मेरे नौजवान बेटा-बेटियों, आज रोजगार दिवस है। इस वर्ष 1 लाख 24 हजार पदों पर सरकारी नौकरियों में भर्तियां की जायेंगी। 13 लाख 58 हजार से अधिक बेटे-बेटियों के खाते में 9,868 करोड़ रुपये स्वरोजगार के लिए पहुंचाये जा रहे हैं। कुर्सी पर बैठकर हमको सत्ता का सुख नहीं भोगना है। दिन-रात तपस्या करके जनता की, माताओं-बहनों की, किसानों की, गरीबों तथा युवाओं की जिंदगी बदलना है। हमने तय किया है कि मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए नीट की परीक्षा में शासकीय स्कूलों के बच्चों के लिए अलग से मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी ताकि उन्हें भी समान अवसर मिल सके। बेहतर शिक्षा के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस और दिग्विजय सिंह के जमाने शिक्षकों की वेतन ₹500 होती थी, हमने इसे बढ़ाकर ₹40-50 हजार किया। गरीब के बच्चों को स्तरीय शिक्षा मिल सके इसके लिए हम सीएम राइज स्कूल खोल रहे हैं।

    ये भी पढ़े- Ujjain में निकली विकास यात्रा, BJP विधायक ने मौके पर किया जन समस्या का निवारण

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+