Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ujjain में निकली विकास यात्रा, BJP विधायक ने मौके पर किया जन समस्या का निवारण

उज्जैन की उत्तर विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा वार्ड क्रमांक 28 एवं 32 से निकाली गई। विधायक पारस जैन ने शिविर में लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनकी समस्याओं का निराकरण किया।

ujjain

प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन की उत्तर विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा वार्ड क्रमांक 28 एवं 32 से निकाली गई। यात्रा विधायक पारस जैन के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में निकाली गई। वार्ड क्रमांक 28 में यात्रा प्रातः संकट मोचन हनुमान मंदिर दूध तलाई से प्रारंभ होकर प्रारंभ हुई यहां शिविर का आयोजन हुआ। विधायक पारस जैन ने शिविर में लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनकी समस्याओं का निराकरण किया। यात्रा तत्पश्चात वार्ड क्रमांक 32 में पहुंची। यहां यात्रा गुदरी चौराहा से प्रारंभ होकर श्री राम मंदिर आदित्य ब्राह्मण धर्मशाला, बाखल में विकास शिविर का आयोजन हुआ। आम जनता ने विकास यात्रा का जगह-जगह उत्साह से स्वागत किया। सभी ने विकास यात्रा में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

हाथों-हाथ की समस्या का निवारण

विधायक पारस जैन ने बताया कि, सरकार ने माताओं एवं बहनों के लिए अनेक योजनाएं बनाई है। प्रधानमंत्री आवास में हजारों हितग्राहियों को आवास बना कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी सरकार को इसी तरह समर्थन देते रहे सभी के कार्य सरकार प्राथमिकता से करेगी। यात्रा के दौरान विधायक एवं उपस्थित लोगों ने कायाकल्प योजना का सीधा प्रसारण देखा। विधायक पारस जैन ने शराब नीति की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नागरिकों की समस्याओं का विधायक पारस जैन ने हाथों-हाथ निराकरण किया।

ऐसा है विकास यात्रा का कार्यक्रम

प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ उज्जैन जिले में भी 5 फरवरी से विकास यात्रा प्रारंभ हुई। यह यात्रा शहर में हर वार्ड की बस्ती-बस्ती तथा जिले के गांव-गांव पहुंच रही है। यह यात्रा 20 दिन तक चलेगी। सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा की व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। यात्रा के दौरान राज्य शासन की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा में यह यात्रा प्रतिदिन न्यूनतम 5 से 6 गांवों में पहुंचेगी। हर दिन इनमें से दो बड़े गांवों में सभाएं भी होंगी। यात्रा के दौरान नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। उनकी समस्याएं सुनी जाएगी।

ये भी पढ़े- Ujjain के महिदपुर में होगा राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम, CM Shivraj होंगे शामिल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+