Indore news: इंदौर में अनोखी शादी, रोबोट ने जमकर किया घूमर डांस, Video Viral
MP के इंदौर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ऐसी अनोखी शादी ने सभी को चौंका दिया है, जिसमें रोबोट ने जमकर डांस किया। सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक रोबोट शादी में डांस करता नजर आ रहा है। शादी में इस रोबोट ने अलग-अलग गानों पर डांस किया, जहां रोबोट का डांस देख हर कोई हैरान नजर आया।
जानकारी के मुताबिक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, लेकिन इंदौर से इस तरह का मामला सामने आने का वीडियो पहली बार देखा गया है। वहीं इससे पहले अमेरिका में इस तरह की अनोखी शादी की गई थी, तो वहीं इंदौर की है अनोखी शादी है पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है।

डांसिंग रोबोट तैयार करवाया
शहर के रहने वाले इन्फोटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर वैभव नागोरी ने नए प्रयास के रूप में रोबोट को शामिल करने का फैसला लिया। इसके बाद नागोरी की टीम ने काम करते हुए 15 से 20 दिनों में डांसिंग रोबोट तैयार करवाया। वहीं रोबोट की कई बार टेस्टिंग के बाद इस रोबोट को शादी में उतर गया, जहां रोबोट ने बारातियों के साथ जमकर डांस किया। रोबोट ने घूमर समेत अलग-अलग गानों पर डांस किया। रोबोट ने हल्दी के फंक्शन में अपने डांसिंग कला दिखाते हुए जमकर डांस किया, जहां रोबोट का डांस देखकर कोई हैरान नजर आया।
भारत में इन दिनों AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग अलग-अलग क्षेत्र में किया जा रहा है, जहां समाज में रोबोट का अलग-अलग उपयोग भी हो रहा है। वहीं इंदौर में शादी का हिस्सा बना यह रोबोट अब तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में रोबोट अलग-अलग गानों पर डांस करता दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore news: इंजीनियर और डॉक्टर से ज्यादा कमा रहे इंदौर के भिखारी, लाखों में है सैलरी












Click it and Unblock the Notifications