Indore news: इंजीनियर और डॉक्टर से ज्यादा कमा रहे इंदौर के भिखारी, लाखों में है सैलरी

प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों शहर को भिक्षुक मुक्त बनाने के लिए अलग-अलग तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं, जहां इन अभियानों के अंतर्गत शहर को सबसे पहले बाल भिक्षुक मुक्त बनाने का खास प्लान तैयार किया गया है। वहीं खास प्लान पर तैयारी करते हुए अलग-अलग टीम में शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर बाल भिक्षुकों को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए काम कर रही है।

शहर से एक मामला बेहद रोचक निकलकर सामने आया है, जहां टीम के द्वारा कार्रवाई करने पर एक ऐसे भिखारी मां बेटी की जोड़ी देखने मिली है, जो अलग-अलग चौराहों पर भीख मांग कर अपना गुजारा करती थी। वहीं जब इस जोड़ी पर कार्रवाई की गई तो तलाशी लेने पर उनके पास से लगभग 19 हजार 200 रूपए मिले, जो एक सप्ताह की कमाई बताई जा रही है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि, महीने भर में यह लगभग 1 लाख से ज्यादा रुपए की कमाई अलग-अलग चौराहों से करते हैं।

Indore

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भिक्षुक मां बेटी का रेस्क्यू करने वाली टीम की सदस्या ने बताया कि, महिला बाल विकास की टीम और संस्था प्रवेश ने शहर के लव कुश चौराहा पर रेस्क्यू किया है, जिसमें एक मां अपनी बच्ची से भीख मंगवाती है, और वह खुद भी भीख मांगती है, जब हमने उनकी पूरी तलाशी ली तो 19 हजार 200 रुपए मिले, जो 8 दिन की भिक्षा से की गई कमाई है। कार्रवाई के दौरान मां को जेल भेज रहे हैं, तो वहीं बच्ची बाल रक्षित केंद्र में रहेगी। भिक्षा वृत्ति का व्यापार बहुत बड़ा है, जिसमें यह लोग अब तक लाखों रुपए कमा चुके हैं।

इंदौर जिले को बालभिक्षुक मुक्‍त किये जाने हेतु कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा दिए गए निर्देशानुसार विभिन्न विभागों के 7 दलों गठन किया गया है। गठित दलों द्वारा गुरूवार को जिले के विभिन्न चौराहों एवं धार्मिक स्थलों पर बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान चलाया गया। अभियान अन्तर्गत कुल 58 पंडित, मौलवी एवं आमजन एवं 35 परिवारों, माता-पिता एवं 17 बालकों को दल द्वारा समझाईश दी गई एवं दोबारा भिक्षावृत्ति करते पाये जाने पर किशोर न्याय अधिनियम 2015 एवं संशोधित अधिनियम 2021 के अंतर्गत कार्रवाई की जायेगी।

अवगत कराया गया कि, दोषी को पांच वर्ष तक का कारावास और एक लाख रूपये तक का जुर्माना हो सकता है। उक्त अभियान के संबंध में शाम को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सभी दलों के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई और अभियान से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।

ये भी पढ़े- Indore news: 'गांव चलो अभियान' पर निकले कैलाश विजयवर्गीय, गन्ने से गुड़ बनाने की तरकीब सीखी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+