नशे में चूर कांग्रेस MLA के बेटे ने कार को मारी टक्कर, दादागिरी का Video Viral!

इंदौर, 24 मई: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक कार में शराब पीते नजर आ रहा है, साथ ही वह युवक अपनी कार से दूसरी कार को टक्कर मारते भी दिखाई दे रहा है. यह वीडियो इंदौर-भोपाल हाईवे का बताया जा रहा है, जिसमें इस युवक को कांग्रेस एमएलए हुकुम सिंह कराड़ा का पुत्र बताया जा रहा है. दरअसल, नशे में चूर कांग्रेस एमएलए हुकुम सिंह कराड़ा के पुत्र ने इंदौर-भोपाल हाईवे पर आष्टा के पास इंदौर के व्यापारी की कार को जोरदार टक्कर मार दी, इतना ही नहीं इसके बाद जब व्यापारी ने विधायक पुत्र से कार संभल कर चलाने को कहा तो उसे इतना गुस्सा आया कि, उसने एक बार फिर कार को तेज टक्कर मार दी. कांग्रेस विधायक का पुत्र बार-बार अपना रौब झाड़ते रहा, वहीं इसके बाद वह गाड़ी लेकर फरार हो गया.

Recommended Video

    नशे में चूर कांग्रेस MLA के बेटे ने कार को मारी टक्कर, दादागिरी का Video Viral!
    indore

    बड़ा हादसा होने से टला

    व्यापारी की माने तो विधायक पुत्र उसकी गाड़ी से व्यापारी की गाड़ी को टक्कर मारते हुए काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया. व्यापारी भी गाड़ी में मौजूद थे, जहां उन्होंने स्टेरिंग को मजबूती के साथ पकड़ रखा था, जैसे तैसे उन्होंने हैंडब्रेक को खींचकर अपनी कार को नियंत्रित किया. यदि कार नियंत्रित नहीं होती, तो बड़ा हादसा हो जाता.

    सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

    कांग्रेस विधायक हुकुम सिंह कराड़ा के पुत्र की करतूत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर कांग्रेस विधायक हुकुम सिंह कराड़ा का पुत्र दादागिरी करते नजर आ रहा है, जिसमें वे व्यापारी को धमका रहा है, तो वहीं शराब के पैक के साथ नशे में चूर नजर आ रहा है.

    पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की

    पुलिस अधिकारियों की माने तो घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची थी, जिसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+