MP : देवास गौरव दिवस का आगाज, गायक उदित नारायण ने बिखेरा अपनी आवाज का जादू

देवास, 27 सितंबर : प्रदेशभर में नवरात्रि महापर्व भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है, जहां प्रदेश की प्राचीन नगरी देवास में भी श्रद्धालु मां चामुंडा और तुलजा भवानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी के साथ देवास नगर का गौरव दिवस भी मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस परेड ग्राउंड पर पद्मभूषण और सुप्रसिद्ध पार्श्र्वगायक उदित नारायण ने संगीत निशा में अपनी आवाज का जादू बिखेरा. इस दौरान शहर के तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। वहीं बड़ी संख्या में शहरवासी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने पहुंचे थे।

शहर में मनाया गया दीपोत्सव

शहर में मनाया गया दीपोत्सव

देवास में नवरात्रि का अलग महत्व होता है। देवास में इंदौर, उज्‍जैन और भोपाल सहित प्रदेश के अन्‍य जिलों से नागरिक माताजी के दर्शन के लिए आते हैं। वहीं देवास नगर गौरव दिवस का नवरात्रि के पहले दिन से शुभारंभ हुआ। देवास नगर गौरव दिवस में पहले दिन पुलिस परेड ग्राउंड पर महाआरती, आतिशबाजी एवं भजन संध्‍या आयोजित हुई। भजन संध्‍या में प्रसिद्ध पार्श्वगायक उदित नारायण ने शहरवासियों को सुमधुर नगमें सुनाए। इसी के साथ शहर में दीपोत्सव भी मनाया गया।

चुनरी यात्रा में शामिल होंगे सीएम शिवराज

चुनरी यात्रा में शामिल होंगे सीएम शिवराज

देवास गौरव दिवस के अंतर्गत शहर में चुनरी यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान और जिले के प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया समेत तमाम जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। शहर में निकाली जाने वाली चुनरी यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के मुताबिक सीएम शिवराज सिंह चौहान 27 सितम्‍बर को देवास नगर गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम, विकास नगर में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा होगी, तथा इसके बाद स्‍टेण्डियम से चु‍नरी यात्रा प्रारंभ होगी, जो शंख द्वार तक जायेगी। चुनरी यात्रा में 51 हजार महिलाएं और शहरवासी शामिल होंगे।

देवास में माता के दर्शन का महत्व

देवास में माता के दर्शन का महत्व

देवास की चामुंडा और तुलजा भवानी के वैभव से ही इस जिले का गौरव है। देवास शहर के जन्म के पहले से टेकरी लोगों के हृदय में रची-बसी है। इतना फर्क जरूर हुआ है कि पहले यह कुछ खास साधकों की साधना स्थली हुआ करती थी और अब हर जन की पहुंच यहां आसान हो गई है। आबादी के बढ़ने और अन्य शहरों से आने वाले लोगों के कारण टेकरी पहुंचने वालों की संख्या बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+