'फिल्म इंडस्ट्री में बाहर से आने वालों के लिए मुश्किल', सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में फिल्म प्रमोशन के लिए अलग-अलग हस्तियां समय-समय पर पहुंचती है, जहां हाल ही में फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी अपकमिंग फिल्म योद्धा के प्रमोशन के लिए इंदौर आए थे, जहां एक कॉलेज कार्यक्रम के बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए, और अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी।

फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, मैं मानता हूं कि, इंडस्ट्री में बाहर से आने वालों के लिए मुश्किल है, बहुत है, लेकिन समय मेहनत और धैर्य सब सही कर देता है, ऐसे कई सुपरस्टार हैं, जिनके परिवार फिल्में बैकग्राउंड से नहीं थे, लेकिन उन्हें इंडस्ट्री ने अपना कर भरपूर प्यार दिया, आज वह जनता के सुपरस्टार हैं।

Indore

फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया कि, इंडस्ट्री में अगर मेरी यात्रा पर बात करने लगूंगा, तो घंटा बीत जाएंगे, क्योंकि मेरा यह सफर बहुत लंबा है, मैंने असिस्टेंट डायरेक्टर से शुरू किया था, तो अब यहां जाकर पहुंचा हूं, अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंदौर से जुड़ी यादों पर भी अपनी बात रखी, जिसमें उन्होंने कहा कि, मेरी मां का परिवार इंदौर से है, इसलिए मुझे इंदौर से जुड़े किस्से हमेशा याद रहते हैं, हम यहां बैडमिंटन और अन्य खेल खेला करते थे, यहां के खानपान की बात करूं तो उसका कोई जवाब नहीं है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया कि, उनकी अपकमिंग फिल्म योद्धा में भरपूर एक्शन है, जिसके लिए उन्होंने हथियारों के साथ पूरी ट्रेनिंग भी ली है, उन्हें ट्रेंड करने के लिए साउथ अफ्रीका से एक खास टीम आई थी, जिसने उन्हें खास ट्रेनिंग दी है। सिद्धार्थ बताते हैं की फिल्म में किसी भी तरह के वीएफएक्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है। फिल्म में सब कुछ वास्तविक है। वहीं अब फैंस को सिद्धार्थ की आने वाली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, जहां इंदौर में भी फैंस सिद्धार्थ के साथ सेल्फी और फोटो लेने के लिए बेताब नजर आ रहे थे।

ये भी पढ़े- Ujjain News: एक्टर गोविंदा ने किए महाकाल दर्शन, नंदी के कानों में कही मनोकामना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+