Ujjain News: एक्टर गोविंदा ने किए महाकाल दर्शन, नंदी के कानों में कही मनोकामना
Ujjain में भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन के लिए बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियां लगातार दर्शन के लिए मंदिर पहुंचती है, जहां फिल्म अभिनेता गोविंदा ने महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन किए हैं। इस दौरान गोविंदा ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान का ध्यान भी लगाया। साथ ही गोविंदा ने नदी के कानों में मनोकामना कही।
महाकाल दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे अभिनेता गोविंदा ने गर्भ गृह के द्वार से ही भगवान के दर्शन और पूजन किया, जहां पुजारी ने गोविंद को तिलक लगाया। वहीं इसके बाद गोविंदा ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान का ध्यान लगाया।

राजाधिराज बाबा महाकाल के दर्शन के लिए बॉलीवुड और क्रिकेट प्रेमी सहित राजनेताओं का उज्जैन आना-जाना लगा रहता है। पिछले दिनों भी बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने बेटे यशवर्धन के साथ पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए थे। महाकाल मंदिर में फिल्म ओ माय गॉड 2 की शूटिंग भी की गई थी, जिसमें बाबा के नंदीहाल सहित गर्भ गृह से बाबा के दर्शन दर्शकों को करवाए गए थे।
Recommended Video
देश के ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध सेलिब्रिटीज सहित बड़े-बड़े राजनेता, क्रिकेट प्रेमी महाकाल मंदिर बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन आते रहते हैं। कुछ समय पहले प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा बाबा महाकाल के दर्शन को आई थी, और उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया था।
बीते समय में बॉलीवुड के सितारे महाकाल मंदिर बाबा के दर्शन के लिए आ चुके हैं। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, परिणीति चोपड़ा, सारा अली खान, महेश मिश्रा, जयाप्रदा, अमृता सिंह, हेमा मालिनी सहित कई फिल्म कलाकारों ने बाबा के दर्शनों का लाभ लिया है। महाकाल मंदिर आए गोविंद को देखने बड़ी संख्या में फैंस मंदिर पहुंचे थे.
ये भी पढ़े- Mahashivratri: 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजी उज्जैन नगरी, लाखों श्रद्धालुओं ने किए महाकाल दर्शन












Click it and Unblock the Notifications