Indore News: पितृ पक्ष में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 लाख तर्पण के साथ पितरों को मिला मोक्ष

Indore News: श्राद्ध पक्ष में पूर्वजों के तपर्ण का खासा महत्व है, जहां इसी के चलते धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में पितरों के तर्पण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

विगत 25 सालों से आयोजित हो रहे तर्पण के इस आयोजन ने निशुल्क तर्पण का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। वहीं वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम होने पर संस्था श्रद्धा सुमन को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन की ओर से सम्मानित किया गया है।

Indore

25 सालों पहले इंदौर में संस्था श्रद्धा सुमन की ओर से तर्पण कार्यक्रम शुरू किया गया था, जहां शहर के दशहरा मैदान पर कारगिल में शहीद हुए जवानों का तर्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए थे। वहीं तर्पण का सिलसिला 25 सालों से लगातार जारी है, जहां साल 2017 में एक बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद अब संस्था ने एक बार फिर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में रिकॉर्ड दर्ज किया है। संस्था न अब तक 2 लाख से ज्यादा निशुक्ल तर्पण किए हैं, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है। वहीं इसके लिए संस्था को अण्णा महाराज और सांसद शंकर लालवानी ने शुभकामनाएं दी हैं।

संस्था सदस्यों ने बताया कि, विगत 25 सालों से निशुल्क तर्पण का सिलसिला जारी है, जहां हंसदास मठ पर पितरों के लिए श्राद्ध पक्ष में संस्था की ओर से तर्पण किया जाता है. तर्पण कार्यक्रम के रिकॉर्ड को दर्ज करने टीम आई हुई थी, जहां टीम ने यहां रहकर सभी तरह से तर्पण कार्यक्रम को देखा है, जिसके बाद वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट दिया गया है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में पितृ पक्ष के दौरान तर्पण का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया गया है, जो बेहद खास है। वहीं अब संस्था की ओर से आने वाले वर्षों में भी इसी तरह से पितरों की शांति के लिए निशुल्क तर्पण का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़े- Indore News: क्या गौमूत्र पीने वालों को ही मिलेगी गरबा पंडाल में एंट्री?, BJP जिलाध्यक्ष का बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+