MP को मिली सौगात, CM Shivraj ने Indore से किया 69 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन
मध्य प्रदेश को इन दिनों अलग-अलग तरह की सौगात मिलने का सिलसिला जारी है, जहां शिवराज सरकार की ओर से प्रदेश की जनता को लगातार सौगातें दी जा रही है तो वहीं इस तारतम्य को आगे बढ़ाते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आए, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम राइज योजना के तहत चयनित इंदौर के 5 स्कूलों सहित प्रदेश के कुल 69 सीएम राइज स्कूलों के नवीन भवनों का भूमिपूजन किया।

कुछ ऐसा रहा कार्यक्रम
भूमिपूजन कार्यक्रम इंदौर के पोलोग्राउंड स्थित शासकीय अहिल्या आश्रम कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-एक के परिसर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में किया गया। कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान, स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री उषा ठाकुर, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, बीजेपी नेता मनोज पटेल, मधु वर्मा और सुदर्शन गुप्ता समेत तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
सीएम शिवराज ने कही ये बात
इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा की, मैं भी सरकारी स्कूल में पढ़ा-लिखा हूं, और वहां उस समय में पर्याप्त सुविधाएं नहीं थीं। तब मेरे मन में आता था कि सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों की तरह सुविधाएं होनी चाहिये। अब मेरा वह विचार सीएम राइज स्कूल के रूप में साकार हो रहा है। सीएम राइज स्कूल की बिल्डिंग भी भव्य होगी। इसमें लैब, खेल के मैदान, स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी और अच्छा पढ़ाने वाले हमारे शिक्षक होंगे। मेरे बच्चों, तुम्हारा भविष्य उज्ज्वल हो, इसके लिए मैं सतत कार्य कर रहा हूं।
अन्य कार्यक्रम में भी लिया हिस्सा
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में डेली कॉलेज के 'यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव 2022' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय संयोजक जे. नंदकुमार, इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं को संबोधित किया।












Click it and Unblock the Notifications