पूर्व CM शिवराज चौहान ने अचानक रुकवाई बारात, फिर जो किया उसे देख चौंक गए सारे बाराती
Indore News, इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में अनुभव वर्मा की बारात निकल रही थी। गाजे-बाजे पर हर कोई ठुमके लगा रहा था। अचानक एक चमचमाती गाड़ी आई। बारात वहीं रुक गई। गाड़ी से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान नीचे उतरे। एकबारगी तो किसी के माजरा समझ नहीं आया। फिर चौहान घोड़ी पर सवार दूल्हे के पास गए और उसे नए जीवन की शुरुआत का आशीर्वाद दिया। माला पहनाई तो यह सब देख हर कोई भौचक्का रह गया।

दरअसल, सोमवार देर शाम इंदौर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शिवराज सिंह चौहान भोपाल लौट रहे थे कि तभी उन्हें रास्ते में एक बारात दिख गई। बारात को देखने के बाद शिवराज अपनी उत्सुकता को रोक नहीं पाए और दूल्हे को आशीर्वाद देने के लिए गाड़ी से उतर गए।

बता दें कि शिवराज सिंह चौहान को किसी ने बताया था कि दूल्हे ने अपने हाथों में मेहंदी लगाई है। इस मेहंदी पर लिखा गया है कि मोदी Again इन 2019 (Modi Again 2019) । बारात को रुकवाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने दूल्हे को फूल माला पहनाई और उसके नए जीवन में खुशियों की कामना की। उसके माथे पर टीका लगाकर पूजा भी की। इस दूल्हे का नाम अनुभव वर्मा बताया जा रहा है। अनुभव ने हाथों में मेहंदी रचाई है नमो अगेन 2019। अनुभव का कहना है कि वह 2019 में केंद्र की सत्ता में दोबारा से बीजेपी को देखना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने खास तौर पर हाथों में अपनी जीवनसंगिनी का नहीं बल्कि नमो अगेन लिखवाया है।












Click it and Unblock the Notifications