MP में बीच सड़क पर पुलिस से हाथापाई करता रहा नशेड़ी, परिजन बोले- इलाज चल रहा है

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों लगातार अपराध बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर से एक ऐसा मामला निकलकर सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। बीच सड़क पर नशे में धुत एक युवक अपनी एक्टिवा लेकर खड़ा हो गया, जहां अन्य वाहन चालकों को चौराहे से निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस दौरान जैसे ही पुलिस ने नशेड़ी युवक को साइड में गाड़ी खड़ी करने का बोला तो वह आपे से बाहर हो गया, और पुलिसकर्मियों से ही मारपीट करने लगा। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी फट गई तो वहीं युवक लगातार उनसे हाथापाई करने की कोशिश कर रहा था।

indore

काफी देर तक चलता रहा हंगामा

बीच चौराहे पर यह घटनाक्रम काफी देर तक चलता रहा, जहां युवक लगातार पुलिसकर्मियों से बदसलूकी कर रहा था तो वहीं पुलिसकर्मी युवक पर काबू करने की कोशिश करते नजर आ रहे थे। इतना ही नहीं इस बीच नशेड़ी युवक पुलिसकर्मियों को गालियां भी दे रहा था, तो वहीं कुछ लोग इस घटनाक्रम का वीडियो बना रहे थे। पुलिसकर्मियों से हाथापाई के वक्त वहां युवक के परिजन भी पहुंचे, जो युवक का इलाज होने की बात कह रहे थे। इस बीच जब युवक की हरकतों पर काबू नहीं पाया जा सका तो पुलिसकर्मी उसे थाने ले गए, जहां अब पुलिस युवक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

पिता पुलिसकर्मियों पर बनाने लगे दबाव

बीच चौराहे पर पुलिसकर्मियों और बेटे के बीच हाथापाई देखते हुए युवक के पिता भी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने बेटे को मानसिक रूप से बीमार बताते हुए उसका इलाज चलने की बात कही। इतना ही नहीं पिता, लगातार पुलिसकर्मियों पर बड़े अधिकारियों का नाम लेकर दबाव बनाते रहे, लेकिन पुलिस से हाथापाई कर रहे युवक का गुस्सा देख पुलिसकर्मियों ने पिता की एक नहीं सुनी। उधर, थाने में पुलिस कर्मियों द्वारा पूछताछ करने पर युवक ने सभी जानकारियां सही दी, जिसके बाद पुलिस को युवक के मानसिक बीमार होने पर शक है। बताया जा रहा है कि, युवक ने थाने में भी पुलिसकर्मियों से झूमा झटकी करने की कोशिश की है। वहीं अब पुलिस युवक के खिलाफ क्या कुछ एक्शन लेती है, यह देखने वाली बात होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+