Indore news: क्या बारिश के चलते 21 जुलाई के बाद अब 22 जुलाई को भी रहेगी स्कूलों की छुट्टी, जानिए?
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गुरुवार रात से शुरू हुआ भारी वर्षा का सिलसिला शुक्रवार की सुबह तक जारी रहा, जहां भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर डॉक्टर इलैया राजा टी ने सभी विद्यालयों में शुक्रवार 21 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया है। स्कूल संचालकों को विद्यार्थियों की सुरक्षा के संबंध में एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
इधर, मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उधर, अब पालक असमंजस में हैं की क्या?, 21 जुलाई की तरह स्कूलों में आगे भी छुट्टी रखी जा सकती है, तो फिलहाल इसके लिए अभी तक प्रशासन की ओर से किसी तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

इंदौर में अब तक हुई इतनी बारिश
मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे समाप्त हुये पिछले 24 घंटे में इंदौर में सर्वाधिक 42.4 मिलीमीटर (डेढ़ इंच से अधिक) वर्षा हुई है। इसी तरह हातोद क्षेत्र में 16 मिलीमीटर (आधा इंच से अधिक) वर्षा हुई है। इसे मिलाकर जिले में इस अवधि में 12.7 मिलीमीटर (आधा इंच) औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसे मिलाकर इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 485.3 मिली मीटर (19 इंच से अधिक) औसत वर्षा हो चुकी है। यह गत वर्ष इस अवधि में हुई वर्षा से 100.3 मिली मीटर (लगभग 4 इंच) अधिक है। गत वर्ष आज दिनांक तक जिले में 385 मिली मीटर (15 इंच से अधिक) औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
लगातार जारी है बारिश का सिलसिला
कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 396.1 मिमी., महू में 421 मिमी., सांवेर में 524.6 मिमी., देपालपुर में 727 मिमी., गौतमपुरा में 464 मिमी. और हातोद में 378.8 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष आज दिनांक तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 447.5 मिमी., महू में 349 मिमी., सांवेर में 372.6 मिमी., देपालपुर में 454.7 मिमी., गौतमपुरा में 301.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।
ये भी पढ़े- Nagda बनेगा MP का 54 वां जिला, इन तहसीलों को किया जाएगा शामिल












Click it and Unblock the Notifications