Nagda बनेगा MP का 54 वां जिला, इन तहसीलों को किया जाएगा शामिल
उज्जैन जिले के नागदा शहर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अद्वितीय सौगात दी। उन्होंने यहां आयोजित विकास पर्व के कार्यक्रम में नागदा को जिला बनाने की घोषणा की तथा कहा है कि, इसकी प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, जो तहसील नागदा जिले में शामिल होना चाहेगी उन्हीं को इसमें शामिल किया जाएगा। साथ ही उन्होंने उन्हेल को तहसील का दर्जा देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नागदा में मुक्तेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित विकास पर्व एवं हितग्राही सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

सीएम शिवराज ने की ये घोषणा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हेल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण, नागदा के कन्या महाविद्यालय में कॉमर्स की कक्षा शुरू करने नागदा में सीएम राइज स्कूल खोलने की घोषणा करते हुए कहा कि, नागदा क्षेत्र को नर्मदा का पानी दिया जाएगा, और खाचरोद तहसील की हर मांग पूरी की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जैसे ही नागदा को जिला बनाने की घोषणा की मौजूद व्यक्तियों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय नेताओं ने मुख्यमंत्री को चांदी का मुकुट पहनाया तथा चारों तरफ सीएम शिवराज सिंह चौहान की जय जयकार के नारे लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए।
बहनों को किया संबोधित
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एयर स्ट्रिप से लेकर नागदा के विभिन्न मार्गों से होते हुए रोड शो करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। यहां उन्होंने कन्या पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में मौजूद बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि, मैं वचन देता हूं कि, बहनों के प्यार उनके विश्वास को चाहे जान चली जाए टूटने नहीं दूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि, मैं आपके परिवार का सदस्य हूं, मुख्यमंत्री नहीं हूं। लाडली बहना योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्हें कहा कि, मेरे मन में सदैव महिलाओं की तकलीफ को लेकर दर्द था। गरीब बहने वक्त जरूरत परेशानी में रहती थी उनके पास पैसे नहीं होते थे छोटी मोटी बीमारी व बच्चों की किताबें कपड़ों के लिए भी परेशान हुआ करती थी।
ये भी पढ़े- Ujjain news: CM Shivraj ने नागदा को दी करोड़ों की सौगात, रोड शो में उमड़ी भारी भीड़












Click it and Unblock the Notifications