Indore News: कलेक्टर और निगम कमिश्नर बने टीचर, बच्चों को बढ़ाया अनोखा पाठ

राज्य शासन के निर्देशानुसार इंदौर जिले में भी स्कूल चले हम अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। इस प्रवेशोत्सव के अंतिम दिन सभी शासकीय स्कूलों में भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कलेक्टर आशीष सिंह सहित जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय और अन्य अधिकारी शासकीय स्कूलों में पहुंचे। कलेक्टर श्री आशीष सिंह आज इस कार्यक्रम के तहत महू नाका स्थित सीएम राईज स्कूल न्यू मालव कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे।यहां उन्होंने विद्यार्थियों से रूबरू चर्चा कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने इसके लिए गुर भी बताए।

Indore

उन्होंने विद्यार्थियों की केरियर काउंसलिंग भी की। विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। सिंह ने बच्चों को पढ़ाया भी। आशीष सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि, वे खुब मन लगाकर पढ़ाई करें। नई-नई जानकारिया हासिल करे। बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने आईएएस, इंजिनियर, डॉक्टर आदि बनने की समझाइस दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे पर्यटन, ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के स्थानों का भ्रमण भी करें। इसी तरह जिले के अन्य अधिकारी भी स्कूलों में पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ पढाया तथा अपने जीवन के अनुभव साझा किये।

निगमायुक्त बने शिक्षक

निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा स्कूल चले अभियान के तहत शासकीय स्कूलों के बच्चो को विज्ञान, गणित, भूगोल के साथ ही स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढाया गया। इस अवसर पर आयुक्त वर्मा द्वारा समस्त विद्यार्थियों को पेन व चॉकलेट भी दी गई। स्कूल चलो अभियान के तहत निगम अधिकारियों ने भी विभिन्न स्कूलों में पढाया। कुलमिलाकर, देखा जाए तो राज्य शासन के निर्देशानुसार इंदौर जिले में भी स्कूल चले हम अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। इस प्रवेशोत्सव के अंतिम दिन सभी शासकीय स्कूलों में भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर पकड़ेगा विकास की रफ्तार, IDA देने जा रहा बेहद खास सौगात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+