Sawan में बंद हुआ इंदौर से इस शहर को जाने वाला रास्ता, आखिर क्यों लिया बड़ा फैसला, जानिए
Sawan का महिना प्रारंभ हो गया है। सावन महिने में कावड़ यात्री इंदौर की ओर से ओम्कारेश्वर एवं ओंकारेश्वर की ओर से इंदौर आते जाते हैं। इस मार्ग पर भारी माल वाहनों का भी निरंतर आवागमन होता है, इसके कारण यातायात का अत्यधिक दबाव इस क्षेत्र में रहता है, दुर्घटनाओं की आशंका को रोकने के लिए इंदौर खंडवा मार्ग पर भारी/ माल वाहनों के आवागमन को निर्धारित समय के लिए प्रतिबंधित किया गया है।
इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार इंदौर से खंडवा की ओर जाने वाले एवं खंडवा से इंदौर की ओर आने वाले ट्रक एवं भारवाहक वाहनों का आवागमन सुबह 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक श्रावण महिने में प्रतिबंधित रहेगा। उक्त वाहन अब एबी रोड होते हुए सनावद की ओर जा सकेंगे।

उक्त प्रतिबंध से दुग्ध वाहन, नगर निगम की स्वास्थ्य सेवाओं में लगे वाहन, पुलिस वाहन, फायर ब्रिगेड, पानी के टैंकर, आर्मी के वाहन, विद्युत मंडल के कार्य में संलग्न वाहन, एलपीजी/पेट्रोलियम के वाहन, कृषि उपज मंडी में सब्जी ले जाने वाले वाहन, यात्री बसें मुक्त रहेंगी। यह प्रतिबंध केवल भार मालयान वाहनों के लिए है। शेष हल्के वाहन जैसे कार, जीप तथा दो पहिया वाहन यथावत चालू रहेंगे।
संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में ओंकारेश्वर एवं ममलेश्वर विकास कार्यों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित हुई। बैठक में श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों के आवागमन के दौरान सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन तथा नियंत्रण को लेकर आपस में बेहतर समन्वय के साथ प्रबंधों को सुनिश्चित करने संबंधित निर्देश दिए। इस अवसर पर डीआईजी खरगोन अतुल सिंह, खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, कलेक्टर खरगोन कर्मवीर शर्मा ने किये गए प्रबंधों और तैयारियों के संबंध में जानकारी दी।
ये भी पढ़े- Mandsaur: सावन में दिखी पशुपतिनाथ की प्रतिमा में दरार, किसी महाप्रलय के संकेत तो नहीं, जानिए












Click it and Unblock the Notifications