Mandsaur: सावन में दिखी पशुपतिनाथ की प्रतिमा में दरार, किसी महाप्रलय के संकेत तो नहीं, जानिए

Pashupati Nath Pratima Crack: मध्य प्रदेश के मंदसौर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में स्थापित पशुपतिनाथ भगवान की प्रतिमा में सावन के पहले सोमवार पर दरार देखी गई। वहीं यह मामला जैसे ही प्रकाश में आया, वैसे ही हड़कंप मच गया। इसे लेकर पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने एक पोस्ट भी किया है, जिसमें उन्होंने जल्द इस मामले में जिम्मेदारों से संज्ञान लेने की बात लिखी है।

मंदसौर स्थित भगवान पशुपतिनाथ का मंदिर शिवना नदी के किनारे पर स्थित है, जहां इस मंदिर में विराजमान भगवान पशुपतिनाथ की प्रतिमा शिवना नदी से ही निकली है। ऐसी मान्यता है कि, भगवान पशुपतिनाथ ने स्वप्न देकर नदी में प्रतिमा होने की बात बताई थी।

Mandsaur

कुछ ऐसा है मामला

भगवान पशुपतिनाथ का यह मंदिर बेहद प्राचीन है, जहां इस मंदिर में स्थापित भगवान पशुपतिनाथ के प्रतिमा दिव्या और अलौकिक है। प्रतिमा में भगवान के मुख दर्शन होते हैं। साथ ही इस मंदिर में सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं। वहीं प्रतिमा के मुख पर आई दरार अब सभी के लिए चिंता का विषय बनी हुई है, जहां इससे जुड़ी हुई अलग-अलग तरह की बातें अब चलती सुनाई पड़ रही है। कुछ लोग इसे प्रतिमा के पुराने होने के चलते आई दरार बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे महाप्रलय के संकेत भी बताते नजर आ रहे हैं।

पूर्व विधायक ने किया पोस्ट

मंदसौर के पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया की, श्रद्धा, भक्ति और आस्था के केंद्र भगवान पशुपतिनाथ महादेव की दिव्य एवं नयनाभिराम अष्टमूर्ति प्रतिमा के मुख पर दरार पड़ रही है? ऐसी आशंका जताई जा रही है। यदि ऐसा है तो तकनीकी विशेषज्ञों की टीम बनाकर, जानकारों से सलाह लेकर प्रतिमा के शरण को रोका जाए सीएम मध्यप्रदेश मोहन यादव जी, भारत सरकार का पुरातत्व विभाग तथा मध्य प्रदेश के पुरातत्व विशेषज्ञ एवं कलेक्टर दिलीप कुमार यादव से आवश्यक दिशा-निर्देश एवं उचित कार्रवाई किए जाने का आग्रह है।

ये भी पढ़े- Budget 2024: मोदी सरकार ने आदिवासियों को दी सौगात, उन्नत ग्राम अभियान का कितना मिलेगा लाभ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+