Indore news: Sara ali khan ने किए भगवान खजराना गणेश के दर्शन, मांगी ये मुराद

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सारा अली खान निजी शोरूम के सालगिरह कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आई थी, जहां उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के बाद खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान खजराना गणेश का पूजन-अर्चन किया है।

खजराना गणेश मंदिर पहुंची फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान ने विधि-विधान के साथ भगवान खजराना गणेश का पूजन-अर्चन किया। साथ ही उन्होंने भगवान खजराना गणेश के दर्शन किए, और सुख समृद्धि के लिए कामना की है।

indore

शोरूम के सालगिरह समारोह में हुई शामिल

टीबीजेड के इंदौर स्टोर ने 20 जून को अपना 15 साल का सफर पूरा किया है, जहां 15 वीं सालगिरह के इस खास मौके पर प्रतिभाशाली बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान मौजूद रही। इस अवसर पर अभिनेत्री सारा अली खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी। इंदौर आई फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान टीबीजेड के सालगिरह कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची, जहां सारा अली खान ने इंदौर की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने टीबीजेड को सालगिरह की शुभकामनाएं भी दी है।

महाकाल दर्शन पर हुआ था विवाद

फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान अब से कुछ दिनों पहले भी इंदौर आई थी, जहां वे इंदौर से धार्मिक नगरी उज्जैन गई थी। यहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन किए थे। वहीं इसके बाद कुछ ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया था, जिसका जवाब भी सारा अली खान ने अपने अंदाज में दिया था। वहीं अब एक बार फिर सारा अली खान प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आई, जहां उन्होंने भगवान खजराना गणेश के मंदिर पहुंच कर भगवान खजराना गणेश का आशीर्वाद लिया है।कुलमिलाकर, देखा जाए तो सारा अली खान का इंदौर आना जाना अक्सर लगा रहता है, जहां वे जब भी इंदौर आती हैं, तब वे यहां आसपास के दार्शनिक स्थलों पर दर्शन के लिए जरूर पहुंचती है।

ये भी पढ़े-Weather: मालवा में मौसम हुआ सुहाना, इंदौर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+