Indore: सांवेर में सियासत का सिलसिला, BJP को राम तो Congress को शिव का सहारा

सांवेर की सियासत इन दिनों भक्ति मय आयोजन की तरफ आगे बढ़ती नजर आ रही है, तभी तो बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही दलों ने धार्मिक अनुष्ठानों के आमंत्रण जनता तक पहुंचाने शुरू कर दिए हैं।

indore

मिशन 2023 के मद्देनजर अब सांवेर में सियासत का सिलसिला तेज होता दिखाई दे रहा है, जहां एक तरफ बीजेपी राम कथा के जरीए जनता तक पहुंचने की तैयारी कर रही है, तो वहीं कांग्रेस शिवरात्रि पर भव्य बारात का आयोजन करने की तैयारी में जुटी है। सांवेर की सियासत इन दिनों भक्ति मय आयोजन की तरफ आगे बढ़ती नजर आ रही है, तभी तो बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही दलों ने धार्मिक अनुष्ठानों के आमंत्रण जनता तक पहुंचाने शुरू कर दिए हैं। बीजेपी की ओर से मंत्री तुलसी सिलावट द्वारा क्षेत्र में राम कथा का भव्य और दिव्य आयोजन कराने की तैयारी है, जिसका प्रचार प्रसार गांव-गांव तक किया जा रहा है।

कांग्रेसी निकालेंगे शिव बारात

कांग्रेसी निकालेंगे शिव बारात

कांग्रेस महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की भव्य और दिव्य बारात निकालने की तैयारी कर रही है, जिसकी बागडोर कांग्रेस नेत्री रीना बोरासी सेतिया ने संभाल रखी है। सेतिया के नेतृत्व में कांग्रेसी इस आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारी में जुटे हैं। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मिशन 2023 के मद्देनजर अब सांवेर में सियासत का सिलसिला तेज होता दिखाई दे रहा है, जहां एक तरफ बीजेपी राम कथा के जरीए जनता तक पहुंचने की तैयारी कर रही है, तो वहीं कांग्रेस शिवरात्रि पर भव्य बारात का आयोजन करने की तैयारी में जुटी है।

मिशन 2023 की तैयारी

मिशन 2023 की तैयारी

सांवेर में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल मिशन 2023 की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सांवेर विधानसभा में मुकाबला टक्कर का दिखाई देता है, जहां से बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल अपने-अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारते हैं, वर्तमान में यहां से कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट विधायक हैं, तो वहीं कांग्रेस से रीना बोरासी सेतिया चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार नजर आ रही हैं, जिसके चलते वे लगातार विधानसभा में अलग-अलग तरह के धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित करा रही हैं।

लगातार दे रहे विकास की सौगात

लगातार दे रहे विकास की सौगात

सांवेर विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। मंत्री तुलसी सिलावट ने यात्रा मार्ग पर आने वाले गांवों में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगातें दी। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि पूजन किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया। यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में नागरिकों को राज्य शासन द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।

ये भी पढ़े- Vikas yatra: गांव-गांव लग रही चौपाल, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर मंत्री तुलसी सिलावट जान रहे हाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+